SBI recruitment 2026: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने स्पेशलिस्ट केडर ऑफिसर के अलग-अलग पदों पर भर्ती निकाली है. यह भर्ती कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर की जाएगी. भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 207 पदों को भर जाना है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एसबीआई के ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की अंतिम तारीख 25 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है.
आवेदन करने के लिए योग्यता
- इन पदों पर आवेदन करने के लिए संबंधित क्षेत्र, जैसे- Engineering, B.Tech, MBA, CA या CS में डिग्री/मास्टर्स होना अनिवार्य है.
- हाई सैलरी वाले इन पदों के लिए संबंधित क्षेत्र में कम से कम 3 से 8 साल का कॉर्पोरेट/बैंकिंग अनुभव मांगा गया है.
- आयुसीमा 25 साल से 45-50 साल तक तय की गई है.
इंटरव्यू से होगा चयन
एसबीआई स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती में उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किए जाने के बाद इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. जरूरत के अनुसार 1 या 2 राउंड के इंटरव्यू हो सकते हैं. यह इंटरव्यू टेलीफोन या वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भी आयोजित किया जा सकता है. इंटरव्यू 100 अंकों का होगा, इनमें क्वालीफाइंग मार्क्स बैंक की ओर से तय किए जाएंगे. इंटरव्यू के दौरान सीटीसी पर भी चर्चा की जाएगी और क्वालीफाइंग मार्क्स को लेकर बैंक का फैसला अंतिम फैसला होगा.
ऐसे करें आवेदन
उम्मीदवारों को एसबीआई की भर्ती वेबसाइट sbi.bank.in पर जाकर न्यू रजिस्ट्रेशन करना होगा. इसके बाद नाम और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरना होगा. फॉर्म में व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी दर्ज करने के साथ पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करने होंगे. इसके बाद आवेदन फीस जमा करने के बाद फॉर्म को सबमिट करना होगा.
इसे भी पढ़ें:-चंदौली में 2.56 किलो सोने के बिस्किट के साथ दो तस्कर गिरफ्तार