यूपी में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, ऐसे करे आवेदन

UP Assistant Professor Vacancy: उत्तर प्रदेश में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने अशासकीय अनुदानित महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1,936 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है. आयोग के अनुसार भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 8 सितंबर 2026 से शुरू हो गई है. इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे.

शैक्षिक योग्यता

असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार ने संबंधित विषयों से पोस्ट-ग्रेजुएशन की डिग्री 55 फीसदी अंकों के साथ पास की हो. इसके साथ ही अभ्यर्थी ने UGC NET/ CSIR NET/ SLET/SET/ M.Phill/Ph.D उत्तीर्ण किया हो. पीएचडी करने वाले उम्मीदवारों को NET/SLET/SET से छूट दी गई है.

आयु सीमा

उम्र की बात करें तो 1 जुलाई 2026 को उम्मीदवार की अधिकतम उम्र 62 वर्ष होनी चाहिए.

नवंबर में होगी भर्ती परीक्षा

आयोग की ओर से असिस्टेंट प्रोफेसर पदों के लिए भर्ती परीक्षा की तारीख भी घोषित कर दी गई है. यह परीक्षा 19 और 20 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी. परीक्षा से जुड़ी आगे की जानकारी, केंद्र, प्रवेश पत्र और अन्य जरूरी निर्देश आयोग की वेबसाइट पर समय-समय पर जारी किए जाएंगे.

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले यूपीईएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
  • OTR (One Time Registration) पूरा करें. आवेदन के लिए OTR करना अनिवार्य है.
  • लॉगिन करके Assistant Professor Recruitment 2026, विज्ञापन संख्या 04/2026 के आवेदन लिंक पर जाएं.
  • आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत, शैक्षणिक और श्रेणी से जुड़ी जानकारी भरें.
  • मांगे गए फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी प्रमाण-पत्र अपलोड करें.
  • अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें.
  • फॉर्म को ध्यान से जांचकर अंतिम रूप से सबमिट करें.

इसे भी पढ़ें:-संकल्प से सिद्धि तक सफल रहे पीएम मोदी…, सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर बीजेपी चलाएगी संकल्प सेवा अभियान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *