UP Lekhpal Exam 2026: उत्तर प्रदेश में आज लाखों युवाओं की नजर लेखपाल भर्ती परीक्षा पर टिकी है. यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की मुख्य परीक्षा सुबह 10 बजे से शुरू हो गई है, जिसके लिए प्रदेश के 44 जिलों में 861 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. इस परीक्षा में 3.66 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल हैं. प्रशासन की ओर से नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए तीन लेयर सुरक्षा, सीसीटीवी निगरानी और मजिस्ट्रेट स्तर तक की तैनाती की गई है.