UPSC IES-ISS Admit Card: भारतीय आर्थिक सेवा और सांख्यिकी सेवा परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी

UPSC IES and ISS 2023: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने भारतीय आर्थिक सेवा और भारतीय सांख्यिकी सेवा (आईईएस/ आईएसएस) परीक्षा 2023 के लिए एडमिट कार्ड घोषित कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक, यूपीएससी 23 से 25 जून 2023 तक आईईएस/ आईएसएस परीक्षा आयोजित करेगा। आयोग का लक्ष्य भारतीय आर्थिक सेवा (आईईएस) के लिए 18 रिक्तियों और भारतीय सांख्यिकी सेवा (आईएसएस) की 33 रिक्तियों के साथ कुल 51 रिक्तियों को भरना है।

महत्वपूर्ण विवरण

UPSC  भारतीय आर्थिक/ सांख्यिकीय सेवाओं के लिए उम्मीदवारों का चयन अधिकतम 1000 अंकों की लिखित परीक्षा और अधिकतम 200 अंकों के व्यक्तित्व परीक्षण के आधार पर करेगा। उम्मीदवारों को अधिक जानकारी के लिए यूपीएससी द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस को पढ़ने की सलाह दी जाती है।

Admit Card 2023 कैसे डाउनलोड करें

उम्मीदवार यूपीएससी आईईएस/ आईएसएस 2023 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:-

यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर लॉग ऑन करें।

होम पेज पर “ई-एडमिट कार्ड: इंडियन स्टैटिस्टिकल सर्विस एग्जामिनेशन, 2023” या “ई-एडमिट कार्ड: इंडियन इकोनॉमिक सर्विस एग्जामिनेशन, 2023” पर क्लिक करें।

इसके बाद “यहां क्लिक करें” पर क्लिक करें। एक नया लॉग इन पेज खुलेगा।

आवश्यक विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।

अब प्रवेश पत्र प्रदर्शित किया जाएगा।

विवरण जांचें और अपने डिवाइस पर एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।

भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *