Gun Master G9: इमरान हाशमी की नई फिल्म ‘गन मास्टर G9’ का टीजर मंगलवार को रिलीज़ हो गया है, जिसमें बालीवुड एक्टर इमरान हासमी एक नए अवतार में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में अभिनेता एक्शन के साथ साथ रोमांस का मिला-जुला अनुभव देने वाले हैं। मेकर्स ने 1 मिनट 22 सेकंड के टीजर में इमरान के रोमांटिक और एक्शन दोनों ही अंदाज को बखूबी पेश किया है.
‘गनमास्टर जी9’ के टीजर में?
टीजर में दिखाया गया है कि इमरान हाशमी अपने प्यार के लिए लड़ रहे हैं. अपने दमदार वॉयसओवर में वह भगवान शिव से प्रार्थना करते हैं कि उनके प्यार तक पहुंचने से पहले कोई उनकी जान न ले. इमरान एक लवर बॉय के रूप में वापस आ गए हैं. संगीतकार हिमेश रेशमिया की म्यूजिक ने उनके लवर बॉय के रूप में जान डालने का भी काम किया है.
फिल्म कब होगी रिलीज?
‘गनमास्टर जी 9’ 29 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म ‘गनमास्टर जी 9’ का निर्देशन आदित्य दत्त द्वारा किया गया है। वहीं फिल्म का संगीत हिमेश रेशमिया ने कंपोज किया है। फिल्म का निर्माण दीपक मुकुट, संगीता अहीर और हुनर मुकुट ने किया है।
इसे भी पढ़ें:-दिल्ली में मूसलाधार बारिश से सड़कें हुई जलमग्न, यातायात प्रभावित