Alpha Teaser: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस आलिया भट्ट की मच अवेटेड फिल्म ‘अल्फा’ का धांसू टीजर आ गया है. इसमें आलिया भट्ट, बॉबी देओल की झलक देखने को मिल रही है. यश राज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की अगली ड्रामा एक सीक्रेट एजेंसी के लिए काम करने वाले नए जासूस की कहानी को दिखाती है. टीजर में दिखाया गया है कि आलिया को उसके 18वें बर्थडे पर पापा बॉबी से खास तोहफा मिलता है.
बॉबी देओल ने दी आलिया को ट्रेनिंग
टीजर की शुरुआत में बॉबी देओल और आलिया भट्ट किसी होटल में बैठे हुए नजर आते हैं. आलिया फिल्म में अल्फा नाम का ही किरदार निभा रही हैं. उन्हें बचपन से ही ‘अल्फा’ नाम के एक सीक्रेट प्रोग्राम से रूबरू कराया जाता है और इसके लिए बॉबी उन्हें तगड़ी और कड़ी ट्रेनिंग देते हैं.
34वीं मंजिल पर खेला खूनी खेल
कहानी आलिया के किरदार के इर्द-गिर्द घूमती है. जब अल्फा 18 साल की होती है तो उन्हें बॉबी एक एड्रेस कार्ड गिफ्ट में देते हैं. जिसमें 34वीं मंजिल और 3418 फ्लैट नंबर लिखा हुआ होता है. आलिया उनसे पूछती हैं कि वहां करना क्या है? फिर बॉबी कहते हैं वहीं जिसकी मैंने तुझे ट्रेनिंग दी है. इसके बाद आलिया निकल पड़ती है अपने पहले मिशन पर. 34वीं मंजिल पर वो दुश्मनों से लोहा लेते हुए जमकर हिंसा करती हैं. एक्ट्रेस कभी चाकू से वार करती हैं तो कभी दुश्मन के सिर में गोली उतार देती हैं.
कब रिलीज होगी ‘अल्फा’?
इस फिल्म में आलिया भट्ट, बॉबी देओल, शरवरी और अनिल कपूर जैसे बड़े सितारे नजर आने वाले हैं. ‘अल्फा’ यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की अगली फिल्म है, जो एक नए जासूस की कहानी दिखाती है. फिल्म 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
इसे भी पढ़ें:-कब रखा जाएगा परमा एकादशी का व्रत? जानें शुभ मुहूर्त और पूजा की तिथि