Avengers Doomsday: मार्वल फैंस का इंतजार खत्म! ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ की एडवांस बुकिंग भारत में शुरू हो गई है. दुनिया भर में टिकटों की बम्पर बुकिंग के बाद अब मार्वल स्टूडियोज ने भारत में भी 16 नवंबर की आधी रात से बुकिंग विंडो ओपन कर दी है. बुकिंग खुलते ही दर्शक टूट पड़े हैं.
पहले दिन ही हाउसफुल
फिल्म की रिलीज में अभी एक महीना बाकी है, फिर भी देशभर में जबरदस्त एक्साइटमेंट है. मुंबई, बेंगलुरु, दिल्ली, हैदराबाद और कोच्चि जैसे बड़े शहरों में कई शो पहले ही फुल हो चुके हैं. मेकर्स ने रात 12:01 बजे से लेकर रात 11:55 बजे तक के शो लिस्ट किए हैं. साफ है, हर कोई पहले दिन पहला शो देखना चाहता है.
मिडनाइट शोज का जलवा
फिलहाल चुनिंदा प्रीमियम स्क्रीन्स पर बुकिंग शुरू हुई है, खासकर ‘इनफिनिटी विजन 3D’ इंग्लिश शो के लिए.मुंबई के PVR लोअर परेल, मिराज वडाला, PVR संगम अंधेरी, गुरुग्राम के सिनेपोलिस ऐरिया मॉल, कोलकाता, अहमदाबाद, सूरत और वडोदरा में मिडनाइट और अर्ली मॉर्निंग शो लाइव हैं. अहमदाबाद के सिनेपोलिस नेक्सस में तो 16 दिसंबर का प्री-रिलीज शो भी लिस्ट हो गया है.
टिकट की कीमत और फॉर्मेट
फिल्म 2D, 3D, IMAX, 4DX, ScreenX और Infinity Vision में रिलीज होगी. भाषा का भी ऑप्शन है – अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम.BookMyShow पर टिकट 420 रुपये से शुरू हो रहे हैं, जबकि प्रीमियम रिक्लाइनर सीट 1500 रुपये तक जा रही है. कीमत शहर और फॉर्मेट के हिसाब से अलग है.
फिल्म के बारे में
रूसो ब्रदर्स के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में बड़ा धमाका है – रॉबर्ट डाउनी जूनियर आयरन मैन नहीं, बल्कि विलेन ‘डॉक्टर डूम’ बनकर वापसी कर रहे हैं. साथ में क्रिस इवांस, क्रिस हेम्सवर्थ, पेड्रो पास्कल, एंथनी मैकी, फ्लोरेंस प्यू जैसे बड़े नाम हैं. भारत में फिल्म 17 दिसंबर, 2026 को रिलीज होगी.
इसे भी पढ़ें:-दिल्ली हाईकोर्ट से केजरीवाल व सिसोदिया को लगी फटकार, जवाब दाखिल करने के लिए दिया 3 सप्ताह का आखिरी मौका