हॉरर-कॉमेडी से भरपूर ‘भूत बंगला’, बॉक्स ऑफिस पर करने वाला है धमाल, रिलीज डेट आई सामने

Bhoot Bangla: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) अपनी आगामी फिल्म ‘भूत बंगला’ (Bhoot Bangla) को लेकर सुखियों में छाये हुए है, उनके फैंस फिल्म ‘भूत बंगला’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. 6 अप्रैल को फिल्म का ट्रेलर सामने आने के बाद से इसकी चर्चा और भी तेज हो गई है, जिससे दर्शकों के बीच उत्सुकता काफी बढ़ गई है. आम तौर पर जब किसी बड़ी फिल्म को लेकर बाजार में जबरदस्त बज बनता है, तो उसके संभावित बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर भी चर्चाएं शुरू हो जाती हैं. हालांकि ‘भूत बंगला’ बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन करती है, इसका असली पता तो रिलीज के बाद ही चलेगा.

फिल्म के प्रोड्यूसर भी हैं अक्षय 

भूत बंगला में अक्षय कुमार लीड रोल के साथ-साथ प्रोड्यूसर भी हैं. उन्होंने एकता कपूर और शोभा कपूर के साथ मिलकर फिल्म को प्रोड्यूस किया है. फिल्म में वामिका गब्बी अक्षय के अपोजिट हैं. वहीं तब्बू, राजपाल यादव, परेश रावल और दिवंगत एक्टर असरानी भी फिल्म में अहम किरदार निभा रहे हैं. फिल्म के डायरेक्टर प्रियदर्शन हैं, जिन्होंने हॉरर-कॉमेडी जॉनर में दर्शकों को खूब हंसाया है.

रिलीज और स्पेशल स्क्रीनिंग

बालाजी मोशन पिक्चर्स और केप ऑफ गुड फिल्म्स के बैनर तले बनी यह फिल्म अपनी रिलीज रणनीति को लेकर भी चर्चा में है. फिल्म की पेड एडवांस स्पेशल स्क्रीनिंग 16 अप्रैल, 2026 को रात 9:00 बजे से सिनेमाघरों में शुरू होगी. इससे फैंस को आधिकारिक रिलीज से पहले ही फिल्म देखने का सुनहरा मौका मिलेगा. ‘भूत बंगला’ का ट्रेलर देखकर स्पष्ट है कि यह फिल्म केवल एक हॉरर-कॉमेडी नहीं, बल्कि मनोरंजन का पूरा पैकेज है.

अक्षय कुमार की 5 सबसे बड़ी ओपनर फिल्में

‘मिशन मंगल’ के अलावा पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली अक्षय कुमार की टॉप फिल्मों में सूर्यवंशी, गोल्ड, हाउसफुल 5 और केसरी का नाम भी शामिल है. इन फिल्मों ने रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए अच्छी कमाई दर्ज की थी. अब सभी की निगाहें ‘भूत बंगला’ पर टिकी हैं. यह देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन करती है और क्या यह अक्षय कुमार के करियर की पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप-5 फिल्मों की सूची में अपनी जगह बना पाती है या नहीं.

इसे भी पढ़ें:-Assembly Election Voting: तीन राज्यों में मतदान जारी, असम में सबसे अधिक 60%, केरल-पुडुचेरी में 50% से ज्यादा हुई वोटिंग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *