हॉरर, कॉमेडी और एक्शन से भरा है 2026, ये 8 फिल्में बिखेरेगी जलवा

Bollywood: 2026 में कॉमेडी फिल्मों का परिदृश्य बेहद मनोरंजक रहने वाला है. इसमें रोमांटिक कॉमेडी, हॉरर और एक्शन से भरपूर फिल्में दर्शकों को लुभाने वाली है और हम इन सबका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. नीचे, जल्द ही रिलीज़ होने वाली सबसे बहुप्रतीक्षित और बेहतरीन नई कॉमेडी फिल्मों की हमारी सूची देखें, चलिए उन 8 फिल्मों के बारे में बताते हैं, जिनका इंतजार साल खत्म होने से पहले ही शुरू हो चुका है.

बैटल ऑफ गलवान

सलमान खान इस हाई-वोल्टेज वॉर ड्रामा में लीड रोल निभा रहे हैं. अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बन रही यह फिल्म 2020 की भारत-चीन गलवान घाटी झड़प पर आधारित है. फिल्म में चित्रांगदा सिंह भी अहम भूमिका में होंगी. देशभक्ति और एक्शन का मिलाजुला रूप इसे 2026 की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल कर रहा है.

लव एंड वॉर

संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ का, जिसमें पहली बार विक्की कौशल, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक साथ नजर आने वाले हैं. युद्ध की पृष्ठभूमि पर बनी यह फिल्म दो आर्मी ऑफिसर्स और आलिया के किरदार के बीच लव ट्रायंगल की कहानी बयां करेगी. इसका रिलीज डेट 15 अगस्त 2026 निर्धारित है यानी स्वतंत्रता दिवस पर सिनेमाघरों में ये फिल्म तहलका मचाएगी.

बॉर्डर-2

1997 की आइकॉनिक फिल्म ‘बॉर्डर’ की अगली कड़ी फिर से भारतीय सैनिकों की वीरता को बड़े पर्दे पर लाई है. सनी देओल की वापसी और वरुण धवन की एंट्री इसे और भी खास बनाती है. फिल्म 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है.

धमाल-4

कॉमेडी पसंद करने वालों के लिए 2026 में ‘धमाका’ तय है. अजय देवगन इस बार एक IRS अधिकारी बनकर भ्रष्ट नेता से जुड़े केस की जांच करेंगे. वहीं, ओरिजिनल गैंग अपनी वही पुरानी मस्ती और गड़बड़ियों के साथ हंसी का तूफान लेकर आएगा.

भूत बंगला

हॉरर का डोज ‘भूत बंगला’ देगा, प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार, वामिका गब्बी, तब्बू और परेश रावल नजर आने वाले हैं. यह फिल्म अभी सीक्रेट है, लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो ये फिल्म माइथोलॉजी, ब्लैक मैजिक और वेदों से प्रेरित है.

अल्फा

YRF स्पाइवरस की ‘अल्फा’ में आलिया भट्ट शरवरी के साथ पहली सीक्रेट एजेंट बनेगी. दोनों को एक महत्वपूर्ण मिशन पर भेजा जाएगा, जहां उनकी बुद्धि और हदें परखी जाएंगी.

वन-फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट

सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर ‘वन-फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ फैंटेसी और ड्रामा का अनूठा मिश्रण लेकर आ रही है. फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा एक रहस्यमय जंगल के अंतिम रक्षक के तौर पर नजर आएंगे, जो वहां की शांति बनाए रखने के लिए जागते हैं.

मां

90 के दशक की खूबसूरत एक्ट्रेस काजोल अभी भी फिल्मों में एक्टिव हैं और अब वह फिल्म मां के जरिए दर्शकों को नया अनुभव देने जा रही हैं. मां एक इमोशनल-हॉरर फिल्म है, जिसे विशाल पुरिया बना रहे हैं. विशाल को फिल्म छोरी जैसी हॉरर फिल्म के लिए जाना जाता है. फिल्म मां की बात करें तो यह 28 जून को रिलीज होगी.

इसे भी पढ़ें:-सत्संग में मिलता है प्रभु-प्राप्ति का रास्ता: पंकज जी महाराज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *