Karuppu: साउथ एक्टर सूर्या स्टारर फिल्म ‘करुप्पु’ बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर कमाई कर रही है. 130 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म मूल रूप से 14 मई को रिलीज हुई. मूवी ने भारत में 100 करोड़ और वर्ल्डवाइड करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. इसी के साथ ‘सिंगम 2’ के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया. यह सूर्या की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है.
करुप्पु ने वर्ल्डवाइड कमाए इतने करोड़
sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक आरजे बालाजी की ओर से निर्देशित ‘करुप्पु’ ने चौथे दिन, 5,947 शो में 14.30 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया. इसके साथ ही भारत में कुल ग्रॉस कमाई 95.30 करोड़ और टोटल कलेक्शन 82.30 करोड़ हो गया है. विदेशों में, फिल्म ने चौथे दिन 4.00 करोड़ का संग्रह किया, जिससे इसका कुल विदेशी ग्रॉस कलेक्शन 47.00 करोड़ हो गया है. वहीं वर्ल्डवाइड कमाई 142.30 करोड़ हो गया.
करुप्पु का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
करुप्पू ने पहले दिन 15.5 करोड़ रुपये की दमदार कमाई की, दूसरे दिन 24.15 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 28.35 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया. चौथे दिन इसने 14.30 करोड़ रुपये की और कमाई की, जिससे भारत में इसका कुल कलेक्शन अब तक 82.30 करोड़ रुपये हो गया है. अब यह फिल्म भारत में 100 करोड़ रुपये के क्लब में एंट्री करने के करीब है.
Karuppu ने Kanguva और Parasakthi को पछाड़ा
सिर्फ तीन दिनों में ही Karuppu इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्म बन गई है. इसने शिवकार्तिकेयन की फिल्म Parasakthi को पीछे छोड़ दिया है, जिसने इस साल की शुरुआत में सिनेमाघरों में अपने पूरे रन के दौरान 100 करोड़ रुपये से कुछ ज्यादा की कमाई की थी. सिर्फ तीन दिनों में Karuppu ने Kanguva के कुल कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है. Kanguva सूर्या की ही एक मेगा-बजट फिल्म थी जो 2024 में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही थी. इस एक्शन एंटरटेनर फिल्म में बॉबी देओल भी नजर आए थे और इसने कुल 105 करोड़ रुपये की कमाई की थी.
इसे भी पढ़ें:-गर्मी से बचने के लिए ये प्लेस हैं बेस्ट, हरियाली, झरने और ठंडी हवाएं देंगी असली राहत