Check bounce case: अमीषा पटेल ने किया सरेंडर, रॉची कोर्ट से मिली जमानत

Entertainment News:  रांची के सिविल कोर्ट में 17 जून दिन शनिवार को चेक बाउंस मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने सरेंडर किया है। बता दें कि 7 अप्रैल 2023 को एक्ट्रेस और उनके बिजनेस पार्टनर के खिलाफ चेक बाउंस और धोखाधड़ी के मामले में वॉरंट जारी किया गया था। यह केस झारखंड के फिल्म निर्माता अजय कुमार सिंह द्वारा दोनो पर दर्ज कराया गया था।

मिली जानकारी के मुताबिक, रांची सिविल जज डीएन शुक्ला की अदालत में सरेंडर करने के बाद 10 हजार के मुचलके पर अमीषा को जमानत मिल गई। इस मामले में अब अगली सुनवाई 21 जून को होनी है, जिसमें अभिनेत्री को पेश होना है। सुनवाई के दौरान अगर वह कोर्ट में मौजूद नहीं रहती हैं तो उनकी जमानत खारिज कर दिया जाएगा।

ये है पूरा मामला

शिकायतकर्ता के मुताबिक, फिल्म देसी मैजिक की शूटिंग साल 2013 में शुरू हुई थी, जिसके  लिए अमीषा और उनके पार्टनर ने पैसे लिए थे। तब दोनों ने निर्माता से कहा था कि शूटिंग पूरी होने के बाद वे पूरे पैसे ब्याज समेत लौटा देंगे। हालांकि, जब उन्होंने पैसे मांगे तब यह रकम निर्माता को नहीं लौटाई गई। काफी समय के बाद दोनों की तरफ से ढाई करोड़ और 50 लाख के दो चेक दिए गए जो बाउंस हो गए। वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री जल्द ही गदर 2 में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वह सनी देओल के अपोजिट दिखेंगी। हाल ही में इसका टीजर सामने आया था, जिसे देखकर फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हो गए थे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *