Entertainment: सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर स्टारर दो दीवाने सहर में का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जो एक क्यूट सी लव स्टोरी पेश करता है. इमोशनल और रियल फील देने वाले टीज़र के बाद, सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर स्टारर यह फिल्म अब रोमांस को और गहराई देती दिख रही है, जो काफी सच्ची और रिलेटेबल लगती है. ट्रेलर एक ऐसी मॉडर्न लव स्टोरी की झलक देता है जो परफेक्शन के पीछे नहीं भागती, बल्कि इमोशन्स को जैसे हैं वैसे ही दिखाती है.
ट्रेलर में क्या है?
ट्रेलर की शुरुआत में मृणाल (रोशनी) और सिद्धांत (शशांक) के किरदार अपनी-अपनी आदतों और पसंद के बारे में बताते हैं. इसके बाद ट्रेलर में देखने को मिलता है कि दोनों की शादी की बात होती है, जहां शशांक के घरवाले रोशनी के घर रिश्ता लेकर जाते हैं. दोनों के पेरेंट्स दोनों को शादी करने के लिए कहते हैं और कैसे बात करना है ये बताते हैं. शशांक ‘श’ को ‘स’ कहता है, जिसके चलते उसे पर्सनल लाइफ से लेकर प्रोफेशनल लाइफ तक में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. शादी के लिए रोशनी शशांक को मना कर देती है. लेकिन बाद में दोनों एक-दूसरे के करीब आ जाते हैं और उनके बीच प्यार पलने लगता है. फिर अचानक कुछ ऐसा होता है कि दोनों फिर अलग हो जाते हैं. अंत में क्या होता है, ये जानने के लिए फिल्म देखनी पड़ेगी.
कई मुद्दों पर बात करती है फिल्म
1 मिनट 58 सेकंड के इस ट्रेलर में अरेंज मैरिज, प्यार और प्रोफेशनल लाइफ सभी पर बात की गई है. एक ओर जहां दिखाया जाता है कि प्रोफेशनल लाइफ में किस तरह की दिक्कतें आती हैं और मृणाल का किरदार जैसे हो, वैसे रहने की बात करता है. वहीं दूसरी ओर अरेंज मैरिज के लिए कैसे घर वाले दबाव बनाते हैं और कहते हैं, वो भी दिखाया गया है. ट्रेलर से फिल्म की कहानी के बारे में काफी हद तक पता चलता है. फिल्म के गाने पहले से ही पसंद किए जा रहे हैं. अब देखने है कि फिल्म दर्शकों को कितना प्रभावित कर पाती है.
20 फरवरी को रिलीज होगी फिल्म
रवि उदयवार द्वारा निर्देशित ‘दो दीवाने सहर में’ 20 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म में मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी के अलावा नवीन कौशिक, इला अरुण, जॉय सेनगुप्ता और आयशा रजा भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए हैं.
इसे भी पढ़ें:-क्या है ये कोरियन गेम या लव गेम’? ऑनलाइन चैलेंज कैसे बन जाता है जानलेवा?