Entertainment: साल 2026 का पहला महीना जनवरी बॉक्स ऑफिस के लिए मिला-जुला रहा. सनी देओल की बॉर्डर 2 ने जरूर बॉक्स ऑफिस पर दम दिखाया, बाकी सभी फिल्मों ने निराशा ही दी. यहां तक कि तेलुगु सिनेमा की प्रभास स्टारर द राजा साब भी बॉक्स ऑफिस पर ढेर हो गई.
इस फ्राइडे थिएटर में एंटरटेनमेंट का बड़ा धमाका हुआ है. क्योकि आज यानी 6 फरवरी को वध 2 से लेकर कई नई फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हुई हैं. क्राइम थ्रिलर, कॉमेडी, रोमांस और हॉरर, हर जॉनर के फैंस को कुछ नया देखने को मिला. आइए देखते है आज कौन कौन सी फिल्में थिएटर में धमाल मचाने वाली हैं.
वध 2
वध 2 एक हिंदी क्राइम थ्रिलर है और 2022 की फिल्म वध का स्पिरिचुअल सीक्वल है. जस्पल सिंह संधू द्वारा निर्देशित इस फिल्म में नीना गुप्ता और संजय मिश्रा मुख्य भूमिकाओं में हैं. इस सीक्वल में फैंस को कई ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलेंगे.
फन ऑन द रन
शशांक बाली के निर्देशल में बनी यह एक कॉमेडी एंटरटेनर टीवी के लोकप्रिय किरदारों को बड़े पर्दे पर लेकर आता है. रोहिताश गौड़, शुभांगी अत्रे, आशिफ़ शेख, रवि किशन और अन्य कलाकारों के साथ फिल्म 6 फरवरी, 2026 को सिनेमाघरों में हुई है.
पारो-पिनाकी की कहानी
रुद्र जादौन निर्देशित यह रोमांटिक ड्रामा एशिता सिंह और संजय बिश्नोई के नेतृत्व में तैयार किया गया है. सेराफिटी स्टूडियोज के बैनर तले बनी यह फिल्म प्यार और जज्बातों की पड़ताल करती है और 6 फरवरी, 2026 को रिलीज हुई है.
हॉन्टेड 3D: घोस्ट ऑफ द पास्ट
मिमोह चक्रवर्ती और चेतना पांडे स्टारर ‘हॉन्टेड 3D: घोस्ट ऑफ द पास्ट’ इस शुक्रवार को ही सिनेमाघरों में दस्तक देगी. एक बार फिर से कहानी हॉन्टेड हाउस के इर्द-गिर्द घूमती है. फिल्म का निर्देशन विक्रम भट्ट ने किया है. यह 6 फरवरी को रिलीज हुई है.
हनी
करुणा कुमार निर्देशित यह तेलुगु साइकोलॉजिकल थ्रिलर है, जिसमें नवीन चंद्र और दिव्या पिल्लई मुख्य भूमिकाओं में हैं. फिल्म में इंटेंस परफॉर्मेंस और थ्रिलर एलिमेंट्स हैं और यह 6 फरवरी को थिएटर्स में रिलीज हुई है.
विथ लव
माधन निर्देशित यह तमिल ड्रामा दिल को छू लेने वाली कहानी पेश करती है. अभिनेताओं में अभिषन जीविंथ और अनसवरा राजन हैं. मजबूत संगीत और भावनात्मक कहानी के साथ यह फिल्म 6 फरवरी, 2026 को थिएटर्स में रिलीज़ हुई है.
रेड लेबल
के. आर. विनोथ निर्देशित यह गांव पृष्ठभूमि वाली तमिल ड्रामा है, जिसमें लेनिन और आज़मिन लीड रोल में हैं. फिल्म भावनाओं और जमीन से जुड़ी कहानी के साथ सिनेमाघरों में 6 फरवरी को थिएटर्स में रिलीज हुई है.
एनॉमी
रियास मराठ निर्देशित यह मलयालम साइंस-फिक्शन थ्रिलर है, जिसमें भवाना और रहमान मुख्य भूमिका में हैं. भविष्य की थीम और भावनात्मक गहराई के साथ यह फिल्म 6 फरवरी को थिएटर्स में रिलीज हुई है.
रक्कासापुरदोल
रवि सारंगा निर्देशित यह कन्नड़ मिस्ट्री एक्शन थ्रिलर है, जिसमें राज बी. शेट्टी मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म सस्पेंस और दमदार अभिनय से भरपूर है और 6 फरवरी, 2026 को थिएटर्स में रिलीज हुई है.
द स्ट्रेंजर्स 3
इस सरवाइवल थ्रिलर का निर्देशन रेनी हार्लिन ने किया है. फिल्म में मैडलिन पैच, गैबरील बासो और रिचर्ड ब्रेक प्रमुख भूमिकाओं में हैं. माया आखिरी बार नकाबधारी हत्यारे का सामना करेंगी.
इसे भी पढ़ें:-क्या धड़कते-धड़कते अचानक रुक जाता है आपका दिल, जानें किस बीमारी में होता है ऐसा?