Entertainment: नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी रामायण 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और अब भी बॉक्स ऑफिस पर एकछत्र राज कर रही है। फिल्म को रिलीज हुए 12 दिन हो गए हैं और बॉक्स ऑफिस पर अभी भी इसकी रफ्तार बनी हुई है।
धांसू ओपनिंग के बाद दिवाली वीकेंड पर थोड़ी उतार-चढ़ाव के बाद फिल्म ने ऐसी रफ्तार पकड़ी कि अब इस हफ्ते तो ये स्लो होती नहीं दिख रही है। हर गुजरते दिन के साथ ‘रामायण’ की बॉक्स ऑफिस पर पकड़ मजबूत होती जा रही है, जिसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दूसरे रविवार को भी इस फिल्म ने 75 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है।