‘धुरंधर 2’ का धांसू टीजर रिलीज, रणवीर सिंह का दिखा धांसू और इंटेंस लुक

Entertainment: आदित्य धर के निर्देशन में बन रही ‘धुरंधर 2’ के टीजर का लोगों को बेसब्री से इतंजार था. क्योंकि 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई ‘धुरंधर 1’ ने भारतीय सिनेमा के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे. फिल्म ने बंपर कमाई के बाद इतिहास रच दिया  था, बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर भी लगातार ट्रेंड कर रही है.

रणवीर सिंह ने अपनी अपकमिंग एक्शन फिल्म धुरंधर 2 का धमाकेदार पोस्टर इंस्टाग्राम पर शेयर कर फैंस झलक दिखाई है. रणवीर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, “अब बिगाड़ने का समय आ गया…” पोस्टर में रणवीर अपने नए धांसू और इंटेंस लुक में नजर आए हैं, जो फिल्म के रिवेंज-थीम को साफ दिखाता है.

धुरंधर 2: द रिवेंज का टीजर हुआ रिलीज

धुरंधर की थिएट्रिकल रिलीज के 60 दिनों के बाद, मेकर्स ने फैंस को खुश करते हुए 3 फरवरी, 2026 को दोपहर 12:12 बजे धुरंधर  2 का पहला टीज़र जारी किया. हालांकि, 1 मिनट 12 सेकंड का टीजर 46 सेकंड पर ही खत्म हो जाता है. यूट्यूब की लॉगलाइन में लिखा है, “ये नया हिंदुस्तान है ये घर में घुसेगा भी और मारेगा भी धुरंधर: द रिवेंज 19 मार्च 2026 को वर्ल्डवाइड सिनेमाघरों में हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज हो रही है.”

धुरंधर 2 की क्या है कहानी

दिसंबर 2025 में रिलीज हुई धुरंधर रणवीर सिंह द्वारा निभाए गए भारतीय जासूस हमजा अली मजारी की कहानी के इर्द-गिर्द घूम रही थी , जो कराची के क्रिमिनल नेटवर्क में घुसपैठ करता है और पाकिस्तान के पॉलिटिकल अंडरवर्ल्ड में एंट्री करता है. उम्मीद है कि दूसरा भाग रणवीर सिंह के किरदार जसकीरत सिंह रंगी की बैकस्टोरी को दिखाएगा. हालांकि, मेकर्स ने अभी तक आधिकारिक तौर पर कहानी की डिटेल्स का खुलासा नहीं किया है. टीजर रिलीज के बाद अब फैंस फिल्म की रिलीज का इंतजार नहीं कर पा रहे हैं. 

उरी’ का ये डायलॉग भी किया इस्तेमाल

वैसे आदित्य धर की फिल्म है, तो वो अपनी छाप छोड़ेंगे भी. इस बार भी उनका वो पॉपुलर डायलॉग सुनने को मिल रहा है, जो विकी कौशल की ‘उरी- द सर्जिकल’ में सुनने को मिला था. जब वो कहते हैं- “यह हिंदुस्तान अब चुप नहीं बैठेगा, ये नया हिंदुस्तान है, ये घर में घुसेगा भी और मारेगा भी.” वैसे पहले पार्ट के टीजर के मुकाबले इस बार टीजर हल्का है.

धुरंधर 2 सिनेमाघरों में कब रिलीज़ होगी?

धुरंधर: द रिवेंज गुरुवार, 19 मार्च, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है, जहां यह यश की कन्नड़ एक्शन थ्रिलर टॉक्सिक से क्लैश करेगी.दोनों ही फिल्मों को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज है. 

इसे भी पढ़ें:-यात्रियों से भरी बस गहरी खाईं में गिरी, 3 लोगों की मौत, कई घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *