Ramayana: हनुमान जन्मोत्सव 2026 के मौके पर ‘रामायण’ फिल्म का पहला टीजर जारी हो गया है. 2 मिनट 38 सेकेंड का यह टीजर काफी अट्रैक्टिव है. इसका बैकग्राउंड म्युजिक जबरदस्त है. इसके विजुअल्स और वीएफएक्स आपकी आंखों और कानों के रास्ते सीधे दिल में उतरते हैं. राम के किरदार में रणबीर बिल्कुल सौम्य-शांत दिखे हैं. बदलती परिस्थितियों में उनका अक्रामक और साहसी अवतार भी देखने को मिलता है. इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं.
रणबीर कपूर की रामायण का टीजर जारी
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की पहली झलक जारी कर दी गई है. टीजर में राम के अयोध्या के राजा बनने से लेकर लक्ष्मण और सीता के साथ वनवास जाने तक की मुख्य घटनाएं दिखाई गई हैं, लेकिन टीजर में हनुमान कहीं नजर नहीं आए. माता सीता के रोल में साई पल्लवी, लक्ष्मण के किरदार में रवि दुबे और रावण की भूमिका में यश की पहली झलक भी देखने को मिली है. हालांकि हनुमान की झलक टीजर में नहीं दिखाई गई है. वहीं रावण की भी एक झलक दिखी थी.
लोगों ने रामायणम् की झलक की खूब की है तारीफ
टीजर देखकर लोगों ने फिल्म की जमकर तारीफ की है और कहा, ‘एक ऐसी फिल्म जो सिर्फ सिनेमाघरों में ही नहीं चलेगी, बल्कि उन्हें मंदिरों में बदल देगी. जहां हर दृश्य दर्शन जैसा लगेगा.’ फिल्म की इस पहली झलक को देखकर एक यूजर ने कहा, ‘आदिपुरुष ने जो घाव दिया था उसके बाद हमें इस हीलिंग की जरूरत थी. यही वह तरीका है जिससे हमारे इतिहास का सम्मान और प्रतिनिधित्व किया जाता है.’ वहीं काफी लोगों ने भगवान राम के अवतार में रणबीर कपूर की भी जमकर तारीफ की है और कहा है कि अरुण गोविल के बाद कोई वाकई भगवान राम जैसे लग रहे हैं तो वो रणबीर हैं.
कब रिलीज होगी ‘रामायण’
फिल्म ‘रामायण’ के निर्माता नमित मल्होत्रा है. फिल्म ‘रामायण’ का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है. इसकी पटकथा पुरस्कार विजेता लेखक श्रीधर राघवन ने लिखी है. फिल्म का संगीत ऑस्कर विजेता हंस जिमर और ए.आर. रहमान ने तैयार किया है. एक्शन डायरेक्टर हॉलीवुड के प्रसिद्ध स्टंट डायरेक्टर टेरी नोटरी और गाय नॉरिस हैं. ‘रामायण’ की स्टार कास्ट- रणबीर कपूर- भगवान राम, साई पल्लवी- माता सीता, रवि दुबे- लक्ष्मण, यश- रावण, सनी देओल- हनुमान
इसे भी पढ़ें:-BSE स्कूलों में अब AI की पढ़ाई शुरू, जानिए पाठ्यक्रम में नया बदलाव