Rooh: बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी एक बार फिर ऑडियंस को डराने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. उनकी नई हॉरर फिल्म ‘रूह’ का ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दिया गया है. ये एक हाई-कांसेप्ट म्यूजिकल हॉरर फिल्म होगी, जिसे खास तौर पर सिनेमाघरों के लिए बनाया जा रहा है. मेकर्स ने फिल्म के ऐलान करने के साथ ही इसका एक बेहद डरावना पहला लुक भी शेयर किया है.
फर्स्ट लुक रिलीज
फिल्म के मेकर्स ने एक वीडियो के जरिए फिल्म ‘रूह’ की अनाउंसमेंट की है. 52 सेकंड के वीडियो में देखा जा सकता है कि एक जंगल में एक रहस्यमयी लड़की है. इसके बाद एक धुंधला सा शीशा नजर आता है. इस शीशे को एक रहस्यमयी हाथ साफ करता है. शीशे में इमरान हाशमी का चेहरा नजर आता है. देखते-देखते इमरान हाशमी की आंखें काली हो जाती हैं. इसके बाद फिल्म का टाइटल ‘रूह’ लिखा नजर आता है.
कब रिलीज होगी ‘रूह’?
अनाउंसमेंट वीडियो के साथ ही मेकर्स ने ये भी बता दिया है कि 2027 में रिलीज़ होगी. दर्शक ये फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु जैसी भाषाओं में देख सकेंगे. फिल्म के निर्देशक मयंक शर्मा हैं और इसकी कहानी विशाल कपूर और मयंक शर्मा ने मिलकर लिखी है. वहीं विक्रम खाखकर और सनी खन्ना इस हॉरर-थ्रिलर के प्रोड्यूसर हैं.
इसे भी पढ़ें:-देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जम्मू-कश्मीर से लेकर केरल तक चलेगी भयंकर आंधी-तूफान