Salman khan : बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है। बताया जा रहा है कि दो दिन के भीतर ही दो अंजान लोगों ने सलमान खान के घर में घुसने की कोशिश की है। जानकारी के मुताबिक, पहले 20 मई को एक पुरुष ने सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुसने की कोशिश की थी, जिसके दौरान सिक्योरिटी गार्ड्स ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया था। वहीं 21 मई की रात को फिर एक महिला ने भी सलमान के घर में घुसने का प्रयास किया।
मंगलवार को शख्स ने घुसने की कोशिश की
बताया जा रहा है कि सबसे पहले एक शख्स ने सलमान खान की सिक्योरिटी को चकमा देकर उनके घर में घुसने की कोशिश की। यह युवक कार के पीछे छिपकर सलमान की बिल्डिंग परिसर में घुसने में कामयाब भी हो गया। जानकारी के दौरान सिक्योरिटी गार्ड्स ने इसे बिल्डिंग के एंट्रेस गेट के पास से पकड़ लिया।
सलमान के घर में घुसने की कोशिश की महिला
इसके साथ ही एक अंजान महिला ने भी सलमान के घर में घुसने की कोशिश की। मुंबई पुलिस के बयान के मुताबिक ईशा छाबड़ा नाम की महिला सलमान के घर में रात को लगभग 3:30 बजे घुसने का प्रयास कर रही थी। जानकारी के मुताबिक पता चला है कि महिला बिल्डिंग की लिफ्ट से सीधे सलमान के घर तक पहुंची। जहां गैलेक्सी अपार्टमेंट के सुरक्षा गार्डों ने उस महिला को पकड़कर बांद्रा पुलिस को सौंप दिया।
सलमान को मिली है कड़ी सुरक्षा
जानकारी सामने आई है कि सलमान खान को बिश्नोई गैंग से जान का खतरा है। इस मामले को मद्देनजर रखते हुए सलमान की सिक्योरिटी काफी कड़ी कर दी गई है। निजी बॉडी गार्ड के अलावा मुंबई पुलिस ने भी अभिनेता को Y+ दी हुई है। सलमान के घर के बाहर भी सुरक्षा के व्यापक इंतजाम हैं।
इसे भी पढ़ें :- Operation Sindoor के बाद बढ़ा ड्रोन का महत्व, कंपनियों के शेयर में 50% तक का हुआ इजाफा