Welcome to the jungle: लंबे इंतजार के बाद अक्षय कुमार(Akshay Kumar) की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ सिनेमाघरों में रिलीज के लिए बिल्कुल तैयार है. फिल्म के टीजर रिलीज के बाद से ही फैंस के बीच मूवी को लेकर एक्साइटमेंट है और वो इसे पर्दे पर देखने के लिए बेचैन हैं. वहीं अब टीजर रिलीज से ही फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू कर दी गई है. एक अनुमान के मुतबिक फिल्म पहले दिन शानदार ओपनिंग ले सकती है. ‘वेलकम टू द जंगल’ दुनिया भर के सिनेमाघरों में 26 जून, 2026 को रिलीज हो रही है.
‘वेलकम टू द जंगल’ की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट
बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार की अपकमिंग कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ रिलीज से पहले ही करोड़ों में कमा डाले हैं. इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के डेटा के मुताबिक, ‘वेलकम टू द जंगल’ के अभी तक 39 हजार 267 टिकटों की सेल हो चुकी है और इसने बिना ब्लॉक सीटों के 89.42 लाख का कलेक्शन कर लिया है. वहीं ब्लॉक सीटों के साथ इसकी प्री टिकट सेल की कमाई 2.74 करोड़ रुपये है.
‘वेलकम टू द जंगल’ स्टार कास्ट
अहमद खान द्वारा निर्देशित, वेलकम टू द जंगल में कई कलाकार एक साथ नजर आएंगें. फिल्म में अक्षय कुमार के साथ रवीना टंडन, परेश रावल, सुनील शेट्टी, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े और आफताब शिवदासानी हैं, कलाकारों में दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडीज, लारा दत्ता, उर्वशी रौतेला, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा भी शामिल हैं.
इसे भी पढ़ें:-तारातला हादसे में अब तक 9 मजदूरों की मौत, अभी भी कई लोगों के फंसे होने की आशंका, बचाव कार्य जारी