जिपं अध्यक्ष चुनाव: अलीगढ़, चंदौली, भदोही, अयोध्या और गोरखपुर में भी भाजपा ने मारी बाजी

लखनऊ। अलीगढ़ जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर फिर भाजपा ने कब्जा किया है। भाजपा की विजय सिंह ने अपनी प्रतिद्वंदी सपा प्रत्याशी अर्चना यादव को पराजित कर विजयी हासिल की। मतदान के दौरान 46 जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशियों ने अपने मत का उपयोग किया। वहीं कोल्ड स्टोर में अवैध भंडारण के दो मामले में नामजद एवं जनपद में हुए जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी अनिल चौधरी की वांछित जिला पंचायत सदस्य पत्नी ममता चौधरी अपना मतदान करने नहीं पहुंची। भाजपा की विजय सिंह को 38 और अर्चना यादव को 8 वोट मिले हैं। सपा प्रत्याशी अर्चना यादव ने चुनाव में घालमेल का आरोप लगाया है। चंदौली में भाजपा के दीनानाथ शर्मा ने जीत दर्ज की है। भदोही में भाजपा समर्थित अनिरुद्ध त्रिपाठी ने जीत का परचम लहराया है। अयोध्या जिला पंचायत सीट पर भाजपा ने कब्जा जमाया है। भाजपा की प्रत्याशी रोली सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष बन गई हैं। भाजपा की रोली सिंह को 30 वोट मिले, जबकि सपा को केवल 10 वोट प्राप्त हुए। सपा के सदस्यों ने क्रॉस वोटिंग की। सपा सदस्यों ने भाजपा को वोट दिए। गोरखपुर-बस्ती मंडल की सात जिला पंचायत अध्यक्ष की सीटों में छह पर भाजपा का कब्जा हो गया है। गोरखपुर में भाजपा की साधना सिंह पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *