भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के प्रदेश उपाध्यक्ष का स्वागत किया

गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रभुनाथ चौहान को राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार जिले में आगमन से उनके समर्थकों एवं भाजपा कार्यकर्ता उत्साहित रहे। भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व जिला उपाध्यक्ष सोमारू चौहान, एनजीओ प्रकोष्ट के जिला संयोजक रविन्द्र श्रीवास्तव, जिलामंत्री सुरेश बिन्द, मण्डल अध्यक्ष सदर पश्चिमी गोपाल राय, नन्दगंज मण्डल अध्यक्ष विनीत शर्मा, जिला कार्यसमिति सदस्य मनोज बिन्द, जितेन्द्र पाण्डेय, मुरली कुशवाहा, इन्द्रदेव प्रजापति के साथ अन्य भाजपा कार्यकर्ता गाजीपुर-मऊ बार्डर सरसेना के पास पहुंचे। आ रहे काफिले को रोककर प्रभुनाथ चौहान जिंदाबाद के नारे लगाते हुए उन्हें फूल मालाओं से लादकर भव्य स्वागत किया। सोमारू चौहान ने प्रभुनाथ चौहान को बुके दिया, वहीं रविन्द्र श्रीवास्तव ने अंग वस्त्र देकर उन्हें सम्मानित किया। कार्यकर्ताओं द्वारा प्रेम व स्नेह पाकर प्रदेश उपाध्यक्ष गदगद दिखे तथा सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *