कम उम्र में ही क्यों सफेद हो रहे हैं बाल? जानिए कारण और जरूरी पोषक तत्व

Premature Grey Hair: आज के समय में कम उम्र के युवाओं में भी समय से पहले बाल सफेद होने की समस्या तेजी से देखने को मिल रही है. कई लोगों में  20 से 30 साल की उम्र से पहले ही सफेद बाल नजर आने लगते हैं, जिससे वह परेशान हो जाते हैं और इसके पीछे की वजह जानना चाहते हैं. हालांकि इसे लेकर एक्सपर्ट्स बताते हैं कि बालों का समय से पहले सफेद होना केवल उम्र से जुड़ा मामला नहीं है, इसके पीछे अनुवांशिक कारणों से लेकर तनाव, पोषण की कमी,  खराब लाइफस्टाइल, स्मोकिंग और कुछ हेल्थ से जुड़ी समस्याएं भी हो जिम्मेदार हो सकती है.

बाल सफेद होने के कारण

पोषक तत्वों की कमी: शरीर में विटामिन B₁₂, विटामिन D, आयरन, और कॉपर की कमी से मेलेनिन का उत्पादन कम हो जाता है.

तनाव (Stress): ज्यादा तनाव लेने से शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस बढ़ता है, जो बालों के रंग को प्रभावित करने वाली कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाता है.

धूम्रपान (Smoking): स्मोकिंग से रक्त संचार प्रभावित होता है और विषैले तत्व बालों की जड़ों को नुकसान पहुंचाते हैं, जिससे सफेद बालों की संभावना दोगुनी हो जाती है.

केमिकल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल: अमोनिया और हाइड्रोजन पेरोक्साइड (Hydrogen peroxide) वाले हेयर कलर और ब्लीच बालों को समय से पहले सफेद और कमजोर कर देते हैं.

आनुवंशिकी: अगर आपके माता-पिता या परिवार में किसी के बाल कम उम्र में सफेद हुए थे, तो आपके साथ भी ऐसा होने की संभावना सबसे अधिक होती है।

स्कैल्प की अनदेखी: बालों में नियमित तेल न लगाने से स्कैल्प रूखी हो जाती है, जिससे बालों को जरूरी पोषण नहीं मिल पाता.

थायरॉइड विकार: थायरॉइड से जुड़े हार्मोनल असंतुलन (हाइपोथायरायडिज्म या हाइपरथायरायडिज्म) के कारण भी बाल समय से पहले सफेद होते हैं।

समय से पहले बाल सफेद होने से कैसे बचें?

संतुलित-पौष्टिक आहार: हरी सब्जियां, फल, दालें, नट्स, बीज और प्रोटीन से भरपूर खाना बालों की सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है.

स्ट्रेस को कंट्रोल करें: योग, मेडिटेशन और नियमित एक्सरसाइज तनाव कम करने में मदद करते हैं. तनाव कम होने से बालों के समय से पहले सफेद होने और झड़ने की समस्या भी कम हो सकती है. 

सही देखभाल: बालों पर ज्यादा गर्म डिवाइस का इस्तेमाल करने, बार-बार केमिकल ट्रीटमेंट करने और ज्यादा केमिकल प्रोडक्ट के उपयोग से बचना चाहिए. हल्के शैंपू और अच्छे कंडीशनर का इस्तेमाल बालों को हेल्दी रखने में मदद करता है. 

जांच करवाएं: यदि बाल तेजी से सफेद हो रहे हैं, तो डॉक्टर से मिलकर सीबीसी (CBC), विटामिन बी12 और थायराइड जैसे ब्लड टेस्ट जरूर करवाएं.

नारियल तेल और घरेलू उपाय: नारियल तेल में करी पत्ता या मेथी डालकर लगाने को कई लोग फायदेमंद मानते हैं. इसके अलावा आंवला भी बालों की सेहत के लिए उपयोगी माना जाता है. आंवला में मौजूद विटामिन सी बालों को पोषण देने में मदद करता है.

इसे भी पढ़ें:-मानव में विद्यमान दैवीय शक्ति का रहस्य, इन 6 संकेतों से होती है इसकी पुष्टि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *