अक्टूबर के आरंभ तक आ सकती है कोरोना रोधी वैक्सीन जॉयकोव-डी

नई दिल्ली। देश में दूसरी कोरोना लहर अभी जारी है। इसके चलते कुछ राज्यों में अब भी बड़ी संख्या में नए संक्रमित मिल रहे हैं। शनिवार को महाराष्ट्र में 3075 तो तमिलनाडु में 1600 नए केस मिले। इस बीच अच्छी खबर आई है कि जॉयडस कैडिला की कोरोना रोधी वैक्सीन जॉयकोव-डी अक्टूबर के आरंभ तक आ जाएगी। दवा कंपनी जॉयडस कैडिला से कंपनी से जुड़े सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। यह वैक्सीन 12 साल तक के बच्चों को भी लगाई जा सकेगी। महाराष्ट्र में गत 24 घंटे में जहां 3075 नए मरीज मिले हैं, वहीं 3056 लोग ठीक हुए हैं। 35 लोगों की महामारी के चलते मौत हो गई। राज्य में अभी 16,672 सक्रिय केस हैं। महानगर मुंबई में शनिवार को कोरोना संक्रमण के 365 नए मामले सामने आए और चार लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही मुंबई में अब तक कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,34,702 हो गई है। वहीं मृतक संख्या बढ़कर 16015 हो गई है। मुंबई में रिकवरी रेट 97 फीसदी है। फिलहाल शहर में कोई कंटनेमेंट जोन नहीं है। पांच या इससे ज्यादा केस मिलने पर 43 बिल्डिंगों को सील किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *