इन भारतीय दिग्ग़ज रेसलरों ने WWE के मंच पर देश का बढ़ाया मान

स्पोर्ट्स। अब भारत के कई एथलीट्सों के साथ ही रेसलिंग के क्षेत्र में भी बड़े लेवल पर देश का नाम रोशन किया है। वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट (wwe ) के मंच पर कई भारतीयों ने देश का सम्मान बढ़ाया। तो चलिए जानते है उन 5 दिग्गज सुपरस्टार के बारे में जिन्‍होने wwe में भारत का सम्मान बढ़ाया।

  • जिंदर महल वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट के सबसे सफल रेसलर में से एक हैं। मालुम हो कि जिंदर महल ने कम समय में ही खूब नाम कमाया। करियर के दौरान वह वर्ल्ड चैंपियन रहे और उन्होंने यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशीप भी जीता। ग्रेट खली के बाद वह भारत के लिए वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट के मंच पर सबसे सफल रेसलर हुए।
  • द ग्रेट खली का नाम कौन नहीं जानता? जिन्होंने अंडरटेकर जैसे बड़े दिग्गज को रिंग में मात दी।वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट में यदि किसी रेसलर ने भारत का सबसे ज्यादा सम्मान बढ़ाया तो वह द ग्रेट खली है। खली को सिर्फ भारतीय ही नहीं बल्कि विश्व भर के फैंस पसंद करते हैं। ग्रेट खली अब वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट से संन्यास ले चुके हैं।
  • द सिंह ब्रदर ने जिंदर महल के साथ वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट में एंट्री की थी। इससे पहले सिंह ब्रदर को बॉलीवुड बॉयज के नाम से जाना जाता था। दोनों भाइयों में से एक का नाम सुनील सिंह और एक का नाम समीर सिंह है।
  • रिंकू सिंह राजपूत को वीर के भी नाम से जाना जाता है। उन्होंने अपना डेब्यू वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट नेक्सट से किया था। तथा इसके बाद उन्होंने सौरव गुर्जर और जिंदर महल के सात टीम अप भी कर लिया था। रिंकू सिंह राजपूत महादेव के बड़े भक्त भी हैं।
  • सौरव गुर्जर पहले किक बॉक्सिंग प्लेयर हुआ करते थे। उन्होंने साल 2018 में वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट की दुनिया में कदम रखा। फिलहाल वो वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट नेक्स्ट में खेलते नजर आते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *