इसरो को गगनयान मिशन से पहले मिली बड़ी कामयाबी

नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने गगनयान सर्विस मॉड्यूल प्रोपल्शन सिस्टम के सिस्टम डिमॉन्स्ट्रेशन मॉडल (एसडीएम) का पहला हॉट टेस्ट सफलतापूर्वक किया। यह टेस्ट तमिलनाडु के महेंद्रगिरी में इसरो प्रोपल्शन कॉम्प्लेक्स में किया गया। इसरो के मुताबिक सिस्टम ठीक तरीके से काम कर रहे हैं। यह हमारे अनुमान के मुताबिक काम कर रहा है। इसके अलावा अलग-अलग स्थितियों में ऐसे कई परीक्षण करने की योजना बनाई गई है। इसमें परिस्थितियां भी अलग-अलग रखी जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *