इस बार नई तकनीक से होगा जनगणना 2021…

उत्तराखंड। जनगणना 2021 के लिए भारत के महारजिस्ट्रार कार्यालय की ओर से फ्रीजिंग की तिथि अब 31 दिसंबर तय कर दी गई है। इस तिथि के बाद जनगणना का काम शुरू किया जाना है। लिहाजा, प्रशासनिक इकाईयों की सीमाएं सील कर दी जाएंगी। जनगणना के लिए पहले महारजिस्ट्रार ने 31 दिसंबर 2019 की फ्रीजिंग तिथि तय की थी। जनगणना दो चरणों में होनी थी। पहले चरण के तहत अप्रैल से सितंबर 2020 के दौरान मकानों की सूची बनाई जानी थी। मकानों की गणना होनी थी। दूसरे चरण में नौ फरवरी से 28 फरवरी 2021 के बीच जनसंख्या की गणना होनी थी। लेकिन मार्च 2020 में कोविड लॉकडाउन की वजह से जनगणना की प्रक्रिया भी स्थगित कर दी गई थी। अब महारजिस्ट्रार ने दोबारा फ्रीजिंग की तिथि 31 दिसंबर 2021 तय की है। इसके आधार पर जनगणना की चरणबद्ध प्रक्रिया के लिए तिथियों की घोषणा होनी बाकी है। इसके तहत पहले चरण में मकानों की गणना और दूसरे चरण में जनगणना होगी। उत्तराखंड में जनगणना के लिए निकायों से रजिस्टर आदि मंगाने की कार्यवाही शुरू की जा चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *