प्राफेसर योगेश सिंह होंगे दिल्ली विवि के नए कुलपति

नई दिल्ली। दिल्ली प्रोद्योगिक विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर योगेश सिंह को नया कार्यभार सौंपा गया है। शिक्षा मंत्रालय ने जानकारी दी है कि प्रो. योगेश सिंह को दिल्ली विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया गया है। जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जो केंद्रीय विश्वविद्यालयों के विजिटर हैं, उन्होंने बुधवार को दो कुलपतियों की नियुक्ति को मंजूरी दी है। योगेश सिंह को दिल्ली विश्वविद्यालय और नीलिमा गुप्ता को डॉ. हरि सिंह गौड़ विश्वविद्यालय, सागर के कुलपति पद पर नियुक्त किया गया है। नीलिमा गुप्ता वर्तमान में बिहार के तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय में कुलपति के पद पर कार्यरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *