राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता मेें कांगड़ा के अभिमन्यु और बिलासपुर के अंकित ने जीता गोल्ड

हिमाचल प्रदेश। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के घुमारवीं की कुठेड़ा पंचायत की आदर्श राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुठेड़ा में राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दमखम दिखाया। प्रतियोगिता के मुख्यातिथि प्रधानाचार्य ओमकार वर्मा रहे। प्रदेश कुश्ती संघ के महा सचिव जगदीश कुमार, संघ के कार्यवाहक अध्यक्ष डॉ. संजय यादव विशेष तौर पर मौजूद रहे। 57 किग्रा में पहला स्थान अभिमन्यु कांगड़ा, दूसरा स्थान अजय बिलासपुर, 61 किलो में गोबिंद सोलन पहला स्थान, दूसरा स्थान पंकज बिलासपुर, 65 किलो में पहला स्थान अंकित बिलासपुर, गगन चंबा को दूसरा स्थान, 70 किलो में पहला स्थान सोनू सोलन और नवीन मंडी ने दूसरा स्थान, 74 किलो ग्राम में पहला स्थान ललित बिलासपुर, अबु दूसरा स्थान, 79 किलो भार में महेश बिलासपुर को पहला, अभिषेक कांगड़ा दूसरे स्थान पर, 86 किलो भार में चंद्र शेखर ऊना को पहला स्थान और प्रिंस दूसरा स्थान, 92 किलो भार में पारस कांगड़ा प्रथम स्थान और प्रिंस बिलासपुर ने दूसरे स्थान पर, 97 किलो भार में रमेश बिलासपुर प्रथम स्थान और नवीन मंडी दूसरा स्थान, 125 किलो भार में देव मंडी प्रथम स्थान और विशाल कांगड़ा दूसरा स्थान पर रहे। महिला वर्ग के 50 किलो भार में प्रथम स्थान रितिका बिलासपुर, 53 किलो भार में प्रीति बिलासपुर, 55 किलो भार में पुष्पा बिलासपुर, 57 किलो ग्राम भार में सोनिका बिलासपुर, 59 किलो भार में ऋषिका बिलासपुर ने पहला स्थान प्राप्त किया। समापन समारोह पर मुख्यातिथि के रूप में घुमारवीं के उपमंडलीय दंडाधिकारी राजीव ठाकुर ने कहा कि खेलों का जीवन में अलग महत्व है। ग्राम पंचायत प्रधान ज्योति प्रकाश ने प्रतियोगिता करवाने के लिए कुश्ती संघ का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *