वट वृक्ष का बीज सरसों के दाने से भी होता है छोटा: दिव्य मोरारी बापू

पुष्कर/राजस्थान। परम पूज्य संत श्री दिव्य मोरारी बापू ने कहा कि इस संसार के हेतु अग्नि,सूर्य और चंद्रमा है। नाम बंदना में पूज्य गोस्वामी श्री तुलसीदास जी महाराज कहते हैं कि अग्नि,सूर्य और चंद्रमा का हेतु भी परमात्मा का नाम है, श्री राम नाम है। भगवान का नाम समस्त कारणों का भी कारण है। वट वृक्ष का बीज सरसों के दाने से भी छोटा होता है, लेकिन उसी नन्हे से बीज से कितना बड़ा बट वृक्ष तैयार होता है, और फिर एक वटवृक्ष से न जाने कितने वटवृक्ष तैयार हो जाते हैं। उसी तरह रा और म दो अक्षर से पूरा संसार उत्पन्न हुआ है। बंदउं नाम राम रघुवर को। हेतु कृशानु भानु हिमकर को। विधि हरिहरमय वेद प्रान सो। अगुण अनूपम गुण निधान सो। सभी हरि भक्तों के लिए पुष्कर आश्रम एवं गोवर्धन धाम आश्रम से साधू संतों की शुभ मंगल कामना। श्री दिव्य घनश्याम धाम, श्री गोवर्धन धाम कालोनी, दानघाटी, बड़ी परिक्रमा मार्ग, गोवर्धन, जिला-मथुरा, (उत्तर-प्रदेश) श्री दिव्य मोरारी बापू धाम सेवाट्रस्ट गनाहेड़ा पुष्कर जिला-अजमेर (राजस्थान)।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *