विधानसभा की पहली महिला अध्यक्ष बनीं भाजपा विधायक निमाबेन आचार्य

गुजरात। भाजपा की वरिष्ठ विधायक निमाबेन आचार्य को गुजरात विधानसभा की पहली महिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा, जिस पर कांग्रेस की ओर से नेता प्रतिपक्ष परेश धनानी ने सहमति दी। इसके बाद उन्हें निर्विरोध चुन लिया गया। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा कि गुजरात के इतिहास में यह दिन काफी महत्वपूर्ण है। 1960 के बाद पहली बार राज्य विधानसभा को महिला अध्यक्ष मिला है। मैं उन्हें पूरे सदन की ओर से बधाई देता हूं। वहीं आचार्य ने सदन को आश्वासन दिया कि वह अपनी नई जिम्मेदारी पूरी क्षमता से निभाने का प्रयास करेंगी। राजेंद्र त्रिवेदी के 16 सितंबर को इस्तीफा देने और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व वाले नए राज्य मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद अध्यक्ष का पद खाली हो गया था। त्रिवेदी वर्तमान में भाजपा सरकार में राजस्व के साथ-साथ विधायी और संसदीय मामलों के विभागों का प्रभार संभाल रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *