सरकार एवं प्रशासन जनता की मदद के लिए है तत्पर: एके शर्मा

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा रविवार को आजमगढ़ एवं मऊ जनपद के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों के निरीक्षण पर पहुंचे। उन्होंने आजमगढ़ एवं मऊ जनपद में दर्जनों स्थानों पर किया निरीक्षण। यहाँ उन्होंने हजारों बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित की। इसके बाद श्री शर्मा ने मधुबन के जजौली में बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित की। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुनीं। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि बाढ़ से नुकसान का मुआवजा सभी को मिलेगा। उन्होंने मधुबन में निर्माणाधीन तिराहे के सुंदरीकरण कार्य का निरीक्षण भी किया। उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रो में जनपद स्तरीय अधिकारियों को आपदा से निपटने के लिए हर सम्भव कार्य करने का निर्देश दिया।
आजमगढ़:- सर्वप्रथम उन्होंने दा महुला डगरा, तहसील सगड़ी का निरीक्षण किया। तद्पश्चात उन्होंने महुला प्राथमिक विद्यालय पर पीड़ितों से मिलकर उनका हाल जाना और उनमें राहत सामग्री वितरित की।
मऊ: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने मऊ जनपद के घोसी तहसील के नई बाजार गॉव में बाढ़ का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होने खाकी बाबा कुटी पर निरीक्षण करने के बाद बाढ़ पीड़ितों में भोजन वितरित किया। श्री शर्मा ने पार्वती डिग्री कॉलेज, दोहरीघाट में 250 बाढ़ पीड़ितों में राहत सामग्री का वितरण किया। बेलौली सोनबरसा ग्रामसभा में उन्होंने जनता से मिलकर वहां की स्थिति से अगवत होते हुए बाढ़ग्रस्त क्षेत्र का निरीक्षण किया। रसूलपुर स्टेट में सब्जी विक्रेताओं से बात करके उनके व्यवसाय पर बाढ़ की वजह से पड़ रहे प्रभाव से अवगत हुए। सूरजपुर में एक अतिशय खराब मार्ग को तत्काल बनवाने का निर्देश दिया। जजौली ग्रामसभा में बाढ़ पीड़ितों में आपदा राहत सामग्री एवं हजारों लंच पैकेटों का वितरण किया। मधुबन नगरपंचायत में निर्माणाधीन तिराहे के का निरीक्षण किया। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन, मऊ में  जनपद स्तरीय अधिकारियों को बाढ़ में बचाव के लिए हर सम्भव कार्य करने के निर्देश दिये। ताजोपुर में इंडस्ट्रियल एरिया में जिले के उद्यमियों से मुलाकात की, जहां उन लोगों इंडस्ट्रियल एरिया को नगर पालिका में शामिल करने पर श्री ए के शर्मा जी को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा कि सरकार एवं प्रशासन जनता की मदद के लिए तत्पर है। बाढ़ एक ऐसी प्राकृतिक आपदा है जिसकी वजह से बहुत सी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। पूरे बाढ़ की उच्च स्तरीय निगरानी की जा रही है। बाढ़ से बचाव के कार्य अनवरत किये जा रहे हैं। बचाव कार्य में सामाजिक संस्थाओं का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है। उन्होंने कहा कि मैं इस क्षेत्र से पूरी तरह से परिचित हूं इसलिए इस समस्या को बेहतर तरह से समझ सकता हूं। इस आपदा में मुझसे जो हो सकेगा मैं वह करूँगा। जनता को किसी भी प्रकार की समस्या हो वह सीधे मुझसे सम्पर्क कर सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *