स्मॉग टावर का पर्यावरण मंत्री ने किया उद्घाटन

नई दिल्ली। प्रदूषण से जंग लड़ रही दिल्ली को एक और स्मॉग टावर मिल गया है। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने आनंद विहार स्थित 20 मीटर ऊंचे स्मॉग टावर का उद्घाटन कर इसे जनता को समर्पित किया। यह टावर एक हजार घन मीटर हवा को प्रति सेकेंड शुद्ध करेगा। करीब एक किमी के दायरे में हवा साफ होगी। इससे पहले कनॉट प्लेस इलाके में दिल्ली सरकार ने स्मॉग टावर का उद्घाटन किया था। पर्यावरण मंत्री ने कहा कि स्मॉग टावर की प्रमुख परियोजना उपयोगी परिणाम देगी और वायु गुणवत्ता में सुधार आएगा। टावर में 40 पंखों की इकाइयां लगाई गई हैं। टावर को मिनेसोटा विश्वविद्यालय की ओर से 90 फीसदी दक्षता के साथ तैयार किया गया है। इसे इस तरह से तैयार किया गया है कि यह ऊंचाई से प्रदूषित हवा को लेगा और शुद्ध करने के बाद निचले स्तर से पंखों के माध्यम से शुद्ध हवा वातावरण में छोड़ेगा। टावर की नोडल एजेंसी केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) को बनाया गया है। इसका निर्माण परियोजना प्रबंधन सलाहकार के रूप में एनबीसीसी व टाटा प्रोजेक्ट्स द्वारा किया गया है। इससे पहले बाबा खड़क सिंह मार्ग पर स्मॉग टावर लगाया गया था। इसके अलावा लाजपत नगर व गांधी नगर बाजार में स्मॉग टावर पहले से स्थापित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *