10 मिनट की फ्री अंतरिक्ष यात्रा कर लौटे माइकल स्ट्रेहान…

दुनिया। फुटबॉल स्टार व टीवी सेलिब्रिटी माइकल स्ट्रेहान ने अमेजन कंपनी के संस्थापन जेफ बेजोस की कंपनी ब्लू ओरिजिन के यान से अंतरिक्ष यात्रा की। दस मिनट की इस यात्रा में उनके साथ अमेरिका के पहले अंतरिक्ष यात्री एलन शेपर्ड की बेटी लौरा शेपर्ड भी थीं। इन दोनों के अलावा इस उड़ान में चार व्यक्ति और शामिल थे। इन चारों ने इस यात्रा का पैसा दिया था तो शेपर्ड और स्ट्रहान के लिए यह यात्रा बिल्कुल फ्री थी। ब्लू ओरिजिन ने जिस अंतरिक्ष यान से 10 मिनट का एनएस-20 मिशन पूरा किया, उस अंतरिक्ष यान का नाम ‘न्यू शेपर्ड अंतरिक्ष यान’ दिया गया था, जो लौरा के पिता और अमेरिका के पहले अंतरिक्ष यात्री एलन शेपर्ड के नाम पर था। कंपनी की ओर से बताया गया कि उनका अंतरिक्ष यान 100 किलोमीटर की ऊंचाई पर था। जिसे 10 मिनट बाद पैराशूट की मदद से रेगिस्तान में सुरक्षित तरीके से लैंड करा लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *