15 नवंबर को भोपाल जाएंगे पीएम मोदी…

मध्यप्रदेश। मध्यप्रदेश में आगामी 15 नवंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी भोपाल जाएंगे। इस दिन बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जाता है, इसमें भाग लेने के लिए इस आयोजन की तैयारियां तेज हो गई हैं। बिरसा मुंडा की जयंती पर राज्य में मनाए जाने वाले जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाने वाला है। इस आयोजन को जोरशोर से मनाए जाने की तैयारियां भी शुरू हो चुकी है। इसी को लेकर अनुसूचित जनजाति मोर्चा की बैठक भी आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमें यह प्रयास करना है कि प्रदेश के हर क्षेत्र के जनजातीय बंधु इस आयोजन में अपनी पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हों। बैठक को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि 15 नवंबर को बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इसके लिए पंचायतों से लेकर राजधानी तक तैयारियां की जाएंगी। उन्होंने कहा कि जनजातीय गौरव दिवस पर अनेक कार्यक्रमों का आयोजन होगा, जिनकी सफलता और प्रचार-प्रसार के लिए पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी योजना बनाकर काम करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *