चौड़े कंधे ऐसे दिखेंगे स्लिम…

फैशन। हर किसी की बॉ़डी टाइप अलग होती है। जिसकी वजह से कपड़ों का चुनाव भी उसी हिसाब से करना चाहिए। खासतौर पर महिलाओं को क्योंकि वो अक्सर फैशन और स्टाइल का ज्यादा ध्यान रखती हैं। ऐसे में गलत कपड़े के चुनाव से पूरा लुक खराब हो जाता है।

जिस तरह से पियर शेप वाली महिलाओं को कपड़े के चुनाव में सावधानी बरतनी चाहिए। उसी तरह से जिन महिलाओं के कंधे चौड़े होते हैं। उन्हें भी कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। नहीं तो कितना भी सुंदर कपडा क्यों ना हो, लेकिन पहनने पर अच्छा नहीं लगता।

आपके कंधे अगर चौड़े हैं, तो सोनाक्षी सिन्हा के ड्रेसिंग सेंस से टिप्स ले सकती हैं। एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा भी चौड़े कंधे की मालकिन हैं, लेकिन वो अपने बॉडी टाइप को देखते हुए ही कपड़ों का चुनाव करती हैं। जिससे वो हमेशा खूबसूरत लगती हैं।

अगर आपके कंधे चौड़े हैं, तो यू शेप या फिर गोल गले के कपड़े पहनने से पहले आप वी नेकलाइन को प्रिफरेंस दें। वी नेकलाइन इन दिनों ट्रेंड हैं और डीप वी नेकलाइन की ड्रेस पहनने से लोगों का ध्यान नेकलाइन पर रहेगा ना कि आपके चौड़े कंधों पर।

आप अगर ट्यूब टॉप पहनना पसंद करती हैं, तो सोनाक्षी सिन्हा की तरह इसके साथ जैकेट या ब्लेजर को पेयर कर सकती हैं। ये स्टाइलिश दिखने के साथ ही आपके कंधे को भी हाइलाइट नहीं करेंगे। इन दिनों क्रॉप टॉप काफी ज्यादा ट्रेंड में है।

वहीं क्रॉप टॉप को भी अपनी बॉडी टाइप के हिसाब से ही चुनना चाहिए। अगर कंधे चौड़े और कमर पतली है। तो हमेशा फुल स्लीव वाले क्रॉप टॉप को चुनें। इससे कंधे पतले दिखेंगे। प्लजिंग नेकलाइन के कपड़ों में आपके कंधे कम दिखेंगे। साथ ही नेक एरिया उभरकर सामने आएगा।

रखें इन बातों का ध्यान:- आपके कंधे चौड़े हैं तो हॉल्टर नेकलाइन के कपड़ें ना पहनें। इससे ये और चौड़े दिखेंगे। फिर भी अगर हॉल्टर नेकलाइन पहनना पसंद है, तो साथ में इसे लेयर करें। यानी श्रग या जैकेट के साथ पेयर करें।

वहीं बोट नेकलाइन को भी भूलकर ना पहनें। इससे सबसे ज्यादा कंधे चौड़े दिखते हैं। वहीं कभी भी पेंसिल जींस को ना पहनें। इससे अपर पोर्शन हैवी दिखेगा और बॉटम बेहद पतला। जो आपके लुक को खराब करने का काम करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *