20 लेखकों को साहित्य अकादमी पुरस्कार से किया गया सम्मानित

नई दिल्ली। राजनेता-लेखक एम वीरप्पा मोइली और कवयित्री अरुंधति सुब्रमण्यिम सह‍ित 20 लेखकों को वर्ष 2020 के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मोइली को अपनी कन्नड कविता ‘श्री बाहुबली अहिम्सादिगविजयम’, सुब्रमण्यम को अंग्रेजी कविता संग्रह ‘व्हेन गॉड इज ए ट्रैवलर’ के पुरस्कृत किया गया। अनामिका (हिंदी), हरीश मीनाक्षी (गुजराती), आरएस भास्कर (कोंकणी), इरुंगबम देवन (मणिपुरी), रूपचंद हंसदा (सैंथिल) और निखिलेश्वर (तेलुगु), नंदा खरे (मराठी), महेशचंद्र शर्मा गौतम (संस्कृत), इमैया (तमिल), श्री हुसैन-उल-हक, अपूर्ब कुमार सैकिया (असमिया), धरानीधर ओवरी (बोडो), हृदय कौल भारती (कश्मीरी), कमलकांत झा (मैथिली) और गुरदेव सिंह रूपाणा (पंजाबी) को भी उनकी कृतियों के लिए साहित्य अकादमी सम्मान से सम्मानित किया गया। साथ ही ज्ञान सिंह (डोगरी) और जीतू लालवानी (सिंधी) और मणिशंकर मुखोपाध्याय (बंगाली) भी सम्मानित होने वालों में शामिल हैं। इस सम्मान के तहत नक्काशीदार तांबे की पट्टिका, शॉल और एक लाख रुपये प्रदान किए जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *