क्रिकेट के 5 भारतीय खिलाड़ियों को मिला MCC की लाइफ टाइम मेंबरशिप

नई दिल्ली।  एमसीसी ने 5 अप्रैल को विश्व कप विजेता क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सहित चार अन्य भारतीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों को ‘आजीवन सदस्यता’ प्रदान किया गया।  इन खिलाड़ियों में युवराज सिंह, सुरेश रैना, पूर्व भारतीय महिला कप्तान मिताली राज और महान महिला गेंदबाज झूलन गोस्वामी आदि शामिल है। एमसीसी ने 8 टेस्ट खेलने वाले देशों के 19 नए मानद आजीवन सदस्यों के नाम की घोषणा की।

एमसीसी ने अपनी वेबसाइट पर कहा, ”पांच भारतीय खिलाड़ियों को मानद आजीवन सदस्यता से सम्मानित किया गया है। झूलन गोस्वामी ने बीते वर्ष लॉर्ड्स में इंग्लैंड बनाम भारत महिला वनडे इंटरनेशनल के बाद रिटायरमेंट ले लिया था। झूलन गोस्वामी महिला वनडे में सर्वाधिक विकेट लेने वाली खिलाड़ी हैं जबकि मिताली राज 211 पारियों में 7,805 रन बनाकर सबसे ज्यादा रन जुटाने वाले खिलाड़ियों की सूची में सबसे पहले स्‍थान पर हैं।”

इसमे बताया गया कि ”एमएस धोनी और युवराज सिंह दोनों ही भारतीय टीम का अहम हिस्सा थे, जिसने 2007 आईसीसी पुरुष विश्व टी20 और 2011 आईसीसी पुरुष विश्व कप जीता था और सुरेश रैना ने 13 साल के करियर में वनडे में 5,500 से ज्यादा रन बनाए हैं।” जिन अन्य क्रिकेटरों को सदस्यता प्रदान की गई है, उनमें वेस्टइंडीज की मेरिसा एगुलेरिया, इंग्लैंड की जेनी गुन, लॉरा मार्श, आन्या श्रबसोल और ऑयन मोर्गन तथा केविन पीटरसन, पाकिस्तान के मोहम्मद हफीज, बांग्लादेश के मशरफी मुर्तजा, दक्षिण अफ्रीका के डेल स्टेन, ऑस्ट्रेलिया की राचेल हेन्स और न्यूजीलैंड की एमी सैटरवेट और रॉस टेलर शामिल हैं।

एमसीसी के द्वारा आजीवनी सदस्‍यता प्रदान किए गए क्रिकेटर

महेंद्र सिंह धोनी – भारत (2004-2019)
युवराज सिंह – भारत (2000-2017)
सुरेश रैना – भारत (2005-2018)
झूलन गोस्वामी – भारत (2002-2022)
मिताली राज – भारत (1999-2022)
जेनी गुन – इंग्लैंड (2004-2019)
मेरिसा एगुलेरिया – वेस्टइंडीज (2008-2019)
मुहम्मद हफीज – पाकिस्तान (2003-2021)
राचेल हेन्स – ऑस्ट्रेलिया (2009-2022)
लौरा मार्श – इंग्लैंड (2006-2019)
ऑयन मॉर्गन – इंग्लैंड (2006-2022)
मशरफे मुर्तजा – बांग्लादेश (2001-2020)
केविन पीटरसन – इंग्लैंड (2005-2014)
एमी सैटरथवेट – न्यूजीलैंड (2007-2022)
आन्या श्रुबसोल – इंग्लैंड (2008-2022)
डेल स्टेन – दक्षिण अफ्रीका (2004-2020)
रॉस टेलर – न्यूजीलैंड (2006-2022)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *