सरकारी स्कूलों में भेजे जाएंगे 617 नवनियुक्त जेबीटी शिक्षक….

हिमाचल प्रदेश। हिमाचल प्रदेश में प्रतिनियुक्ति पर तैनात शिक्षकों के सहारे चल रहे सरकारी स्कूलों में जेबीटी शिक्षकों को नियुक्तियां दी जाएंगी। 617 नवनियुक्त जेबीटी शिक्षकों की नियुक्ति के लिए प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने योजना बनाना शुरू कर दिया है। प्रदेश में 500 से अधिक स्कूलों में प्रतिनियुक्ति पर एक-एक शिक्षक नियुक्त किए गए हैं।

इन स्कूलों में पढ़ाई को सुचारू तौर पर चलाने के लिए सरकार ने यह फैसला लिया है। इसके अलावा अधिक संख्या के विद्यार्थी वाले और कम संख्या के शिक्षकों वाले स्कूलों में भी इन नए शिक्षकों की नियुक्तियां की जाएंगी। कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने बीते दिनों ही जेबीटी का भर्ती परिणाम घोषित किया है।

प्रारंभिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों को प्रदेश सरकार ने नवनियुक्त जेबीटी शिक्षकों को जल्द तैनाती के आदेश जारी करते हुए इसके लिए नियम भी तय कर दिए हैं। सरकार की ओर से स्पष्ट आदेश हैं कि नए शिक्षकों को पहले उन्हीं स्कूलों में लगाया जाएगा, जहां प्रतिनियुक्ति पर सिर्फ एक-एक शिक्षक नियुक्त हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *