आ सकता है असानी चक्रवात…

मौसम। पिछले कई दिनों से गर्मी की मार झेल रहे उत्तर भारत के लोगों को बुधवार की देर शाम को बारिश होने के बाद काफी राहत मिली। जहां बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया, वहीं तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।

वहीं मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि एक सप्ताह तक अभी लोगों को राहत मिली रहेगी। बारिश से लोगों को गर्मी से तो निजात मिली, लेकिन कई लोगों के लिए जानलेवा भी साबित हुई है। हरियाणा, यूपी, हिमाचल में 10 से अधिक लोगों की मौत की खबर आई है।

दक्षिण अंडमान सागर में छह मई को कम दबाव का क्षेत्र बन सकता है। इसके बाद ये अधिक सक्रिय होगा और गहरे दबाव में तब्दील होकर चक्रवात का रूप ले सकता है। हिमाचल, बिहार, उत्तरप्रदेश, हरियाणा, पश्चिम बंगाल, झारखंड, सिक्किम, असम, ओडिशा, तेलंगाना, मिजोरम, मेघालय, नगालैंड, उत्तर पूर्व के कई राज्यों में बारिश होने की संभावना हैं।

वहीं मौसम विभाग ने 6 मई को चक्रवात आने का अनुमान जारी किया है। इस चक्रवात को असानी कहा जाएगा। श्रीलंका ने यह नाम दिया है। अगर ये चक्रवात आकार लेने में सफल होता है, तो लगातार यह तीसरा साल होगा, जब भारत के समुद्री इलाकों में तूफान आएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *