एशिया का सबसे बड़ा डिफेंस एक्सपो 2022 हुआ स्थगित….

नई दिल्‍ली। गुजरात के गांधीनगर में होने वाले एशिया के सबसे बड़े डिफेंस एक्सपो 2022 (DefExpo-2022) को स्थगित कर दिया गया है। रक्षा मंत्रालय ने जानकारी दी कि 10 से 14 मार्च तक होने वाले इस एक्स्पो को लॉजिस्टिक दिक्कतों के कारण स्थगित किया गया है।

मंत्रालय ने 22 फरवरी को कहा था कि 63 देशों के 121 विदेशी प्रतिभागियों सहित कुल 973 प्रतिभागियों ने भूमि, नौसेना और गृह सुरक्षा प्रणालियों पर एशिया की सबसे बड़ी प्रदर्शनी के लिए पंजीकरण कराया था।

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने शुक्रवार को ट्विटर पर कहा कि प्रतिभागियों द्वारा अनुभव की जा रही लॉजिस्टिक समस्याओं के कारण 10 से 14 मार्च तक गुजरात के गांधीनगर में आयोजित होने वाले डिफेंस एक्सपो-2022 को स्थगित कर दिया गया है। प्रवक्ता ने कहा कि नई तारीखों के बारे में बाद में सूचित किया जाएगा। इस साल का डेफएक्सपो प्रतिष्ठित द्विवार्षिक रक्षा प्रदर्शनी का 12वां संस्करण था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *