मुंबई में बारिश से बुरा हाल

मुंबई। मुंबई में जमकर हो रही बारिश के कारण लोगों का जीना मुहाल हो गया है। बारिश यहां आफत बनकर बरस रही है। ज्यादा बारिश होने के कारण कई इलाके जलमग्न हा गए हैं। सायन, बोरिवली, कांदिवली में भी कई जगह जलजमाव की सूचना है। अंधेरी सब-वे को जलभराव के कारण बंद कर दिया गया है।

जानकारी मिली है कि कई घरों में बारिश का पानी घुस गया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, मुंबई में शुक्रवार तक बारिश के आसार हैं। फिलहाल लोगों को राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

एनडीआरएफ की टीमें उतारी गईं:-
मुंबई में बारिश से बुरा हाल है। सोमवार शाम से शुरू हुई बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही है। वहीं मौसम विभाग ने भी अपने पांच दिनों तक बारिश के आसार जताए हैं। इसके बाद प्रशासन ने यहां एनडीआरएफ की पांच टीमों को उतारा है।

सीएम शिंदे ने की बैठक:-
मुंबई में भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुख्य सचिव मनुकुमार व अन्य अधिकारियों के साथ बारिश की स्थिति पर बैठक की। उन्होंने सभी अधिकारियों को निगरानी व स्थिति नियंत्रित करने के निर्देश जारी किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *