भारी बारिश के कारण दिल्ली-एनसीआर का बुरा हाल

नई दिल्ली। मानसून लौटते-लौटते लोगों के लिए आफत बनता जा रहा है। बिहार और यूपी में आकाशीय बिजली से कई लोगों की मौत हो गई है। वहीं कई राज्यों में फसल के बर्बाद होने की खबर सामने आ रही है। दिल्ली में भी लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश के चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि यूपी, दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, बिहार, राजस्थान और मध्य प्रदेश में अगले 48 घंटे भी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

दिल्ली में गिरा तापमान:- 

दिल्ली में भारी बारिश के चलते न्यूनतम तापमान गिरकर 22-23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। अब लोगों को हल्की-हल्की ठंड का भी एहसास होने लगा है।

दिल्ली-एनसीआर में दो दिन में 80 मिमी बारिश :-

दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन रुक-रुककर बारिश होती रही। बीते 24 घंटे में दिल्ली के मासिक औसत का 63 फीसदी बारिश दर्ज की गई है। बृहस्पतिवार सुबह से शुक्रवार शाम तक दिल्ली में 80 मिमी बारिश हुई।

बिहार के 11 जिलों में येलो अलर्ट जारी:-

मौसम विभाग के अनुसार, आज बिहार के 11 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में बादल गरजने के साथ बिजली गिरने की प्रबल संभावना है। इसमें पटना, कैमूर, रोहतास, बक्सर, भोजपुर, औरंगाबाद, गया, नालंदा, शेखपुरा, जमुई और बांका शामिल है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *