ब्राइडल ज्वैलरी चुनने से पहले इन एक्ट्रेस के लुक पर जरूर डालें नजर…

फैशन। शादियों का सीजन नजदीक है। होने वाली दुल्हन अपने कपड़ों से लेकर गहनों, फुटवियर और मेकअप की ज्वैलरी की शॉपिंग भी कर रही होंगी। लड़कियां अपने खास दिन के लिए कोई कमी नहीं रखना चाहतीं। उन्हें लगता है कि शादी वाले दिन वो बिल्कुल परफेक्ट दिखें। इसके लिए लड़कियां जमकर मेहनत करती हैं। अगर आपकी शादी भी नजदीक है और आप अपने लिए वेडिंग ज्वैलरी खरीदने जाने वाली हैं तो एक बार इन एक्ट्रेस के वेडिंग लुक पर जरूर नजर डालें। जिसे देखने के बाद आपको अपने लुक के लिए काफी सारा आइडिया मिल जाएगा।

कटरीना कैफ:-

कटरीना कैफ का वेडिंग लुक इस बार भी ट्रेंड हो सकता है। कटरीना ने ब्राइडल लुक के लिए गोल्ड का चोकर नेकपीस पहना था। जिसके साथ कस्टमाइज्ड कलीरे और डबल माथा पट्टी पहना था। ये आसानी से मिल जाएंगे। वहीं हाथों में चूड़ा पूरे लुक की शोभा बढ़ा रहा था।

यामी गौतम:-

यामी गौतम ने शादी के लिए बिल्कुल सिंपल लुक को चुना था। जिसमे उनकी गोल्ड की ज्वैलरी शामिल थीं। गोल डिजाइन के मांगटीके के साथ गोल्ड के झुमके और गोल्ड चोकर नेकपीस काफी खूबसूरत था। वहीं यामी गौतम की नथ उनके लुक में आकर्षक थी। जिसके साथ लाल रंग का चूड़ा और कलीरे को मैच किया गया था। शादी के लिए इस तरह की गोल्ड ज्वैलरी बेहद आकर्षक दिखेगी।

दीपिका पादुकोण:-

अगर आप हैवी ज्वैलरी पसंद करती हैं तो दीपिका पादुकोण के वेडिंग लुक से टिप्स ले सकती हैं। दीपिका ने अपनी शादी में लाल रंग के जोड़े के साथ खास ज्वैलरी को चुना था। जिसमे भारी-भरकम झुमकों के साथ हैवी गले से चिपका हैवी नेकपीस शामिल था। वहीं माथपट्टी और उसकी डिजाइन भी पूरे चेहरे को ढंक रही थी। जिसके साथ दीपिका ने बड़ी सी नथ को कैरी किया था। दीपिका की ये ज्वैलरी आप अपने लुक को खास बनाने के लिए पहन सकती है। अगर आप लहंगे की बजाय साड़ी पहनने वाली हैं शादी में इस तरह की ज्वैलरी आपके ब्राइडल लुक में चार चांद लगा देगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *