पत्तागोभी के सेवन से पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान

हेल्‍थ। हरी पत्तेदार सब्जियां  सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है। आहार एवं पोषण विशेषज्ञ नियमित सब्जियों के सेवन की सलाह देते हैं। सब्जियों में कई तरह के पोषण तत्व और यौगिक पाए जाते हैं, जो कई बीमारियों से बचाव करते हैं। शरीर और मस्तिष्क को पोषण की आवश्‍यकता होती है, जिसे सब्जियां पूरी कर सकती हैं। सब्जियों में औषधीय गुणों होते हैं, जो इम्यूनिटी पावर को बूस्‍ट करते हैं। शरीर की भिन्न भिन्न व्याधियों के लिए उपयोगी ये प्राकृतिक भोज्य पदार्थ अमृततुल्य हैं।

इनमें से एक औषधीय गुणों से युक्त सब्जी पत्ता गोभी है। पत्ता गोभी के सेवन के कई फायदे होते हैं। पत्ता गोभी आंखों की रोशनी के लिए, अल्सर और कैंसर में असरदार माना जाता है। लेकिन पत्ता गोभी का सही तरीके से सेवन न करने से यह नुकसानदायक हो जाता है। गले में एलर्जी, ग्लूकोज लेवल कम होने जैसे तमाम नुकसान भी हो सकते हैं। इसलिए आइए पत्ता गोभी के सेवन से पहले इसके फायदे और नुकसान के बारे में विस्‍तार से जानें।

पत्ता गोभी में पाए जाने वाले पोषक तत्व
पत्ता गोभी में मौजूद पोषक तत्व सेहत के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। पत्ता गोभी में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी के गुण पाए जाते हैं, जो गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल विकार जैसे- गैस्ट्रिटिस, पेप्टिक व डुओडेनल अल्सर, इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम में फायदेमंद है। इसमें विटामिन, मिनरल और फाइटोन्यूट्रिएंट्स भरपूर मात्रा में होता है। पत्ता गोभी में फाइबर ज्यादा और कैलोरी कम पाई जाती है।

पत्ता गोभी खाने के फायदे
पाचन और कब्ज :-
पत्ता गोभी पेट की समस्या में भी फायदेमंद होता है। पाचन और कब्ज से राहत दिलाता है। लाल पत्ता गोभी में एंथोसायनिन पॉलीफेनोल पाया जाता है, जो पाचन क्रिया को उत्तेजित करने का काम करता है। पत्ता गोभी में फाइबर होता है, जो पाचन में सहायक है। इसके सेवन से मन मुलायम होने से कब्ज में सहायता मिलती है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता :-
इम्यूनिटी मजबूत करने के लिए भी पत्ता गोभी फायदेमंद है। पत्ता गोभी में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है, जो इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाता है। रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए पत्ता गोभी के जूस का सेवन कर सकते हैं। इससे सर्दी बुखार और संक्रमण से बचाव होता है।

कैंसर में फायदेमंद :-
एक रिसर्च के अनुसार, पत्ता गोभी में ब्रैसिनिन तत्व पाए जाते हैं जो कैंसर के खिलाफ कीमो प्रिवेंटिव गतिविधि दर्शाते हैं। कैंसर ट्यूमर से बचाव के लिए पत्ता गोभी का सेवन कर सकते हैं। एक अन्य शोध के अनुसार, पत्ता गोभी में एंटी कैंसर प्रभाव हो सकता है। हालांकि कैंसर के इलाज में महज पत्ता गोभी कारगर नहीं है लेकिन रोग के जोखिम को कम कर सकता है।

आंखों की रोशनी :-
एक अध्‍ययन के अनुसार, पत्ता गोभी में ल्यूटिन और ज़ेक्सैंथिन पाया जाता है। ये दोनों तत्व आंखों की सेहत के लिए फायदेमंद है। आंखों की रोशनी को तेज करने के लिए भी पत्ता गोभी का सेवन कर सकते हैं।

पत्ता गोभी के नुकसान –

  • पत्ता गोभी में रैफिनोस पाया जाता है, जिसमें चीनी की मात्रा पाई जाती है। चीनी जटिल कार्बोहाइड्रेट का एक प्रकार है। यह आंखों से गुजरता हुआ पेट में समस्या कर सकता है।
  • मधुमेह रोगियों के लिए पत्ता गोभी लाभकारी भी हो सकता है और नुकसानदायक भी। पत्ता गोभी का सेवन सामान्य रक्त शुगर होने पर ग्लूकोज लेवल को कम कर सकता है।
  • ज्यादा पत्ता गोभी का सेवन थायराइड के मरीजों के लिए परेशानी खड़ा कर सकता है। इसलिए उन्हें पत्ता गोभी के अधिक सेवन से परहेज करना चाहिए।
  • पत्ता गोभी के अधिक सेवन से गले में एलर्जी की शिकायत हो सकती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *