बिहार का बजट आज होगा पेश

पटना। मंगलवार को बिहार विधानसभा में वित्त वर्ष 2023-24 का बजट पेश होगा। महागठबंधन सरकार की ओर से इस बार वित्त मंत्री विजय चौधरी बजट पेश करेंगे। महागठबंधन सरकार यानी JDU, RJD सहित सात दलों की बात करें तो यह तीसरा बजट है। वहीं, बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के बाद भी यह तीसरा बजट है। 2022-23 का बजट जब पेश हुआ था, तब जदयू भाजपा के साथ थी। इस बार के बजट में सरकार का फोकस रोजगार पर रहने की संभावना है। अगले वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए भी महागठबंधन की सरकार कई लोक लुभावन घोषणाएं कर सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *