भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य ने आज किया नामांकन

मैनपुरी। भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य ने मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए आज नामांकन किया। उससे पहले रघुराज सिंह शाक्य मुलायम सिंह यादव की समाधि स्थल पहुंचे और पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य ने निर्धारित समय से पहले ही कलक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन दाखिल किया।भाजपा प्रत्याशी ने दो सेटों में नामांकन दाखिल किया है। प्रस्तावकों में भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान और भोगांव विधायक पंडित रामनरेश अग्निहोत्री उनके साथ रहे। रघुराज सिंह शाक्य ने कहा कि ‘मैं जनता का सेवक, किसान का बेटा हूं, चुनाव जीतने के बाद भी आप सभी के बीच में ही रहूंगा।

बता दें पूर्व भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य एक बजे नामांकन करने वाले थे, लेकिन उससे पहले ही उन्होंने 11 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन दाखिल कर दिया। मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए समाजवादी पार्टी से डिंपल यादव प्रत्याशी हैं। इस सीट पर सपा और भाजपा में सीधी टक्कर मानी जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *