BMW ने i Vision Dee को‍ किया पेश, यूजर के पसंद के अनुसार बदलेगी रंग

ऑटो। टेक्नोलॉजी प्रेमियों को CES (कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक शो) का बहुत शिद्दत से इंतजार रहता है। इस इवेंट में हर वर्ष कुछ ऐसे शानदार प्रोडक्ट्स पेश किए जाते हैं जिसे देखकर दर्शक दांतों तले ऊंगली दबा लेते हैं। लास वेगास में आयोजित हुए शो में इस वर्ष भी कंपनियों ने अपने कई जबरदस्त उत्पादों से पर्दा उठाया है। BMW Group ने CES 2023 में अपनी ‘फ्यूचरिस्टिक’ मिड साइज सिडैन i Vision Dee को पेश किया। इस कार को नेक्स्ट जनरेशन व्हीकल माना जा रहा है। BMW i Vision Dee की खासियत यह है कि यह कार एक एडवांस कलर चेंज टेक्नोलॉजी से लैस है जो यूजर के पसंद की अनुसार अपना रंग बदल सकती है।

BMW ने पिछले वर्ष भी CES में अपनी पहली रंग बदलने वाली कार iX Flow कॉन्सेप्ट को पेश किया था। हालांकि वो कार सिर्फ व्हाइट, ब्लैक और ग्रे रंगों में ही बदल सकती थी। लेकिन नई BMW i Vision Dee कार खुद को 32 रंगों में बदल सकती है।

कैसे बदलती है रंग :-
इस कार के बॉडी सरफेस को 240 E Ink सेगमेंट में बांटा गया है, जिनमें से हर सेगमेंट को व्यक्तिगत रूप से कंट्रोल किया जा सकता है। कंपनी का दावा है कि यह एक सेकंड के अंदर कई तरह के पैटर्न (इनफाईनाइट) जनरेट और चेंज कर सकती है। इसका मतलब है कि सिर्फ एक कमांड देने से BMW i Vision Dee कार 32 अलग-अलग रंगों में तब्दील हो सकती है। इसका मतलब है कि BMW i Vision Dee एक ठोस रंग में बदल सकता है। BMW  ने अपने बयान में कहा कि, यह कार सेकंड के भीतर लगभग अनलिमिटेड प्रकार के पैटर्न जेनरेट करने और बदलने की अनुमति देती है। इस टेक्नोलॉजी को BMW Group के इन-हाउस इंजीनियर्स ने तैयार किया है।

बातें भी करेगी कार :-
BMW i Vision Dee एक इलेक्ट्रिक स्पोर्ट सेडान कार है, जिसे फ्यूचर मोबिलिटी से जोड़ा जा रहा है। कंपनी का दावा है कि यह कार न सिर्फ रंग बदल सकती है, बल्कि यह बातें भी करती है। ई-पेपर सेगमेंट का इस्तेमाल कार के पहियों और ग्रिल पर भी किया गया है, जो “चेहरे के भाव” बनाने के साथ-साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के अनुसार प्रतिक्रिया करता है।

फीचर्स :-
कार में एडवांस हेड-अप डिस्प्ले (HUD) के कॉम्बीनेशन में BMW के मिक्स्ड रियलिटी स्लाइडर शामिल किए गए हैं, जो इंस्ट्रूमेंट पैनल पर shy-tech सेंसर का इस्तेमाल करता है। इसके जरिए कार चालक खुद तय कर सकते हैं कि वो एडवांस HUD पर कितना डिजिटल कंटेंट देखना चाहते हैं। सलेक्शन ऑप्शन में एनालॉग, ड्राइविंग डिटेल्स, कम्यूनिकेशन सिस्टम कंटेंट, ऑगमेंटेड रियलिटी प्रोजेक्शन, डिम की जाने वाली विंडो और वर्चुअल वर्ल्ड एंट्री शामिल है।

बाजार में कब आएगी यह कार
आपने मन में यह सवाल आ रहा होगा कि, रंग बदलने वाली बीएमडब्ल्यू की इस कार का उत्पादन कब शुरू होगा। मिली जानकारी के अनुसार, यह एक इन-हाउस रिसर्च एंड डेवलपमेंट प्रोजेक्ट है। लेकिन इस कार ने दुनिया भर का ध्यान आकर्षित किया है। ऑस्ट्रेलियाई इंजीनियर स्टेला क्लार्क और उनकी टीम लगातार इस टेक्नोलॉजी पर काम कर रही है एवं इसे और बेहतर बनाने में लगी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *