नरेंद्र मोदी की सभा में बम ब्लास्ट कर फरार आरोपी गिरफ्तार

बिहार। गुजरात के तत्कालीन CM और बाद में देश के पीएम बने नरेंद्र मोदी की पटना के गांधी मैदान में सभा  के दौरान बम ब्लास्ट किया गया था। जिसके आरोप में STF ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बता दें कि STF की टीम ने दरभंगा के अशोक पेपर मिल थाना क्षेत्र के सिंधौली गांव में शनिवार की  देर रात छापेमारी की। जिसके दौरान इस मामले के आरोपी मेहरे आलम को गिरफ्तार किया गया। NIA ने पहले मेहरे आलम को गिरफ्तार कर अपने साथ मुजफ्फरपुर ले गई थी, लेकिन उस समय वह चकमा देकर फरार हो गया था। इसके बाद NIA ने मेहरे आलम के खिलाफ के मुजफ्फरपुर के नगर थाना में 30 अक्टूबर, 2013 को कांड संख्या 612/13 दर्ज किया गया था। तब से वह फरार चल रहा था। केस में पहले से गिरफ्तार आरोपियों को सजा सुनाई जा चुकी है।

सिद्धार्थ लॉज में पूरी टीम मेहरे को लेकर ठहरी थी
जानकारी के लिए बता दें कि 27 अक्टूबर, 2013 को पटना के गांधी मैदान के सभा स्थल सहित पटना जंक्शन पर बम ब्लास्ट हुआ था। जिसमें छह लोगों की मौत हुई थी जबकि करीब 82 लोग घायल हो गए थे। NIA ने मेहरे आलम को भी बम ब्लास्ट कांड में आरोपी बनाया था। इस मामले में NIA की टीम ने पूर्व में मेहरे आलम को बतौर गवाह बनाकर अपने साथ ले गई थी। तथा  मेहरे आलम की निशानदेही पर 29 अक्टूबर, 2013 को मुजफ्फरपुर के मीरपुर में छापेमारी की गई थी।  जिसमें कोई सफलता नही मिली थी और पूरे टीम ने मेहरे को लेकर मुजफ्फरपुर लौट गई, जहां सिद्धार्थ लॉज में पूरी टीम मेहरे को लेकर ठहरी थी। इसी बीच मेहरे अचानक सभी को चकमा देकर निकल गया। सुबह में खोजबीन करने के बाद NIA की टीम को टीम को किसी प्रकार की सफलता नहीं मिली तो 30 अक्टूबर, 2013 को मुजफ्फरपुर जिला के नगर थाना में मेहरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *