हिमाचल के ग्लेशियरों में मिली बर्फ की बूस्टर डोज….

हिमाचल प्रदेश। हिमाचल प्रदेश में 2500 छोटे और बड़े ग्लेशियरों को बर्फ की बूस्टर डोज मिली है। ग्लेशियरों का आकार जनवरी मा‍ह से अब तक 35 फीट तक बढ़ा है। जानकारी के मुाताबिक 11 वर्ष बाद जनवरी में 90 फीसदी बर्फबारी रिकॉर्ड की गई है।

ग्लेशियरों पर इसका कितना असर होगा, इसका पता अक्‍टूबर माह में लगेगा। विशेषज्ञों के अनुसार सर्दी का मौसम ग्लेशियर के पॉजिटिव बैलेंस और बरसात निगेटिव बैलेंस में आता है। जानकारी के मुताबिक हिमालय रेंज के करीब नौ हजार से अधिक ग्लेशियरों के लिए दिसंबर और जनवरी की बर्फबारी संजीवनी मानी जाती है।

यह बर्फबारी कुल्लू और लाहौल-स्पीति रेंज के ग्लेशियरों के लगातार टूटने और पिघलने की गति को रोकेगी। हालांकि हिमायलन क्षेत्र में ग्लेशियर ग्लोबल वार्मिगिं के कारण पिघल रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *