BSF ने 4 पाकिस्‍तानी मछुआरों को किया गिरफ्तार

गुुुुुुजरात। पाकिस्तान की नापाक हरकत को बीएसएफ ने एक बार फिर नाकाम कर दिया। गुरुवार को गुजरात में बीएसएफ के जवानों ने भारतीय समुद्री सीमा पार करते हुए चार पाकिस्तानी मछुआरों को गिरफ्तार किया है।

इसके साथ ही 10 नौकाओं को जब्त भी किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि, कच्छ के ‘हरामी नाला’ क्षेत्र के पास से चारों मछुआरों को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि, नौकाओं से कुछ भी संदिग्ध बरामद नहीं हुआ है।

सीमा सुरक्षा बल के प्रवक्ता ने बताया, एक विशेष घात दल ने सीमा स्तंभ संख्या 1165 और 1166 के बीच कुछ आवाजाही देखी। इसके बाद जवान सतर्क हो गए और उन्होंने हरामी नाला के पास भारत की समुद्री सीमा में घुसपैठ की कोशिश कर रहे मछुआरों को धर दबोचा। अधिकारियों ने बताया पूरे इलाके की तलाशी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *